{"_id":"5ba4a546867a557ec15a4b26","slug":"malaika-arora-reveals-some-secrets-on-dating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेटिंग के सवाल पर मलाइका अरोड़ा खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैंने अपने रिश्ते को शादी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डेटिंग के सवाल पर मलाइका अरोड़ा खान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैंने अपने रिश्ते को शादी...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर की चर्चा आम बात रही है। लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहें उड़ रही है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के तलाक का जिम्मेदार भी बताया गया। बीते दिनों दोनों एक फैशन शो में साथ नजर आए, उसके बाद ऐसा कहा जाने लगा कि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफीशियल कर दिया है।
2 of 5
Malaika Arora
आमतौर पर अपने रिश्ते को लेकर चुप रहने वाली मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। मलाइका हाल ही में अनीता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो पर गई थीं, जहां उनसे डेटिंग पर सवाल पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए मलाइका ने कहा, ‘मैं तो डेटिंग के कॉन्सेप्ट को जानती ही नहीं हूं। मुझे यह सब समझ में ही नहीं आता है।’
3 of 5
arbaz khan and malaika arora
मलाइका ने आगे कहा- 'मैंने अपनी जिंदगी में सबसे पहले जिस इंसान को डेट किया, उससे ही शादी की। इसके अलावा मैंने किसी को डेट नहीं किया है। अब मलाइका के इस बयान से तो साफ है कि वो अर्जुन तो क्या किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
बता दें मलाइका और अरबाज 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए मिले थे इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों कुछ एल्बम में भी साथ नजर आए। 5 साल डेटिंग के बाद 1998 में शादी कर ली और शादी के 20 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
arbaaz khan
बात करें अरबाज की तो वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अरबाज खान के बारे में खबर है कि वे इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अरबाज को रेस्तरां और पार्टीज इंजॉय करते देखा गया है। हाल ही में गणेश पूजा के मौके पर अरबाज, जॉर्जिया का हाथ थामे नजर आए थे। अब 51 साल के अरबाज फिर से शादी करने का प्लान बना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।