फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 महीने तक नेहा धूपिया ने छिपाई अपनी प्रेग्नेंसी, आखिरकार तोड़नी पड़ी चुप्पी और बताया सारा सच

Fri, 21 Sep 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia finally break silence about  her pregnancy secret
neha dhupia

कुछ दिन पहले ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने खुलासा किया था कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं । नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबरें शादी के वक्त से ही आ रही थीं । खबर थी कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में अंगद से शादी कर ली । 

Neha Dhupia finally break silence about  her pregnancy secret
Neha Dhupia and Angad

नेहा और अंगद ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में 10 मई को शादी रचाई थी । शादी की तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया । अब 6 महीने बाद अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबर को शेयर किया है । साथ ही ये भी खुलासा किया कि इतने समय तक प्रेग्नेंसी की न्यूज क्यों छिपाई ।

Neha Dhupia finally break silence about  her pregnancy secret
नेहा धूपिया और अंगद बेदी

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी को छुपाने की वजह बताई है। नेहा ने कहा, 'मुझे डर था कि अगर मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पहले बता दूंगी तो मुझे काम मिलना बंद हो जाएगा । अच्छा हुआ कि 6 महीने तक मेरा बेबी बंप नहीं दिखा ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia finally break silence about  her pregnancy secret
नेहा धूपिया और अंगद बेदी

'इंडस्ट्री में लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि प्रेग्नेंट होने के बाद हम काम नहीं कर सकते । जबकि मैं अपने काम के लिए हमेशा तैयार रहती हूं ।' अंगद के पिता बनने पर नेहा कहती हैं, 'वो दुनिया के सबसे अच्छे पिता होंगे । लेकिन मुझे डर है कि जब अंगद और बेबी मिलेंगे तो मेरा क्या होगा ।'

विज्ञापन
Neha Dhupia finally break silence about  her pregnancy secret
नेहा धूपिया और अंगद बेदी

मैटरनिटी लीव पर बात करते हुए नेहा ने बताया कि वो उन महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं, जो इस टाइम पर छुट्टी लेकर घर बैठ जाती हैं, बस ये मेरी चॉइस थी कि मैं घर पर नहीं बैठना चाहती थी। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को काम करते देखना बहुत अच्छा लगता है ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed