दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक सुशांत को इंसाफ नहीं मिल पाया है। महीनों से चल रही जांच में भी अब तक कुछ सामने नहीं आ पाया। बल्कि ये केस अब किसी और दिशा में ही मुड़ गया है। जिससे टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी बेहद दुखी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ मिलने में हो रही देरी से दुखी हैं हितेन तेजवानी, कहा- 'हम उसे शांति नहीं दे रहे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी ने 'पवित्र रिश्ता' धारावाहिक में सुशांत की जगह ली थी। जब सुशांत ने फिल्मों में अपने आप को आजमाने के लिए इस धारावाहिक को अलविदा कहा था, तब हितेन ने ही उनकी जगह ली थी। सुशांत के निधन से हितेन भी दुखी हैं। अब हाल ही में हितेन ने इस केस को जल्द खत्म करने की इच्छा जताई है। उनका मानना है कि जब तक ये केस चलता रहेगा तब तक सुशांत की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।
हितेन तेजवानी ने हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान हितेन ने सुशांत के मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हितेन ने कहा कि, 'हम सुशांत सिंह केस का समापन चाहते हैं। जिंदगी आगे बढ़ती रहती है और हमारे पास याद करने के लिए कुछ यादें ही होती हैं। लेकिन इस केस में जो भी अव्यवस्था हो रही है, उससे हम उसे शांति से नहीं रहने देंगे। इसलिए इस केस का अंत होना जरूरी है'।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला करार दे दिया गया था। लेकिन सुशांत के परिवार ने उनकी मौत के करीब एक महीने बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर इस केस का रुख बदल दिया था। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। लेकिन अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है।
सीबीआई की जांच शुरू होते ही इस मामले में ड्रग्स का एंगल भी सामने आ गया है। जिसके चलते रिया चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इस मामले में कई बड़े नाम भी सामने आए हैं, जिससे ये केस एक अलग ही दिशा में मुड़ गया है। सुशांत का केस एक तरह से ठंडे बस्ते में चला गया है। जिससे उनके फैंस और परिवार के लोग भी मामले में न्याय की आशा खोते जा रहे हैं। सभी बस ये चाहते हैं कि फिलहाल के लिए ड्रग्स केस को साइड में रखकर और पहले सुशांत केस का निपटारा किया जाए।
पढ़ें: जब कटरीना कैफ ने बताया था रणबीर कपूर को बुरा निर्माता, ऐसी थी अभिनेता की प्रतिक्रिया