हिन्दी फिल्मों ने हर त्योहार को बड़ी ही खूबसूरती से मनाया है। फिल्मों में हर एक त्योहार की खूबसूरती दिखाई जाती है। ऐसे ही रंगों का त्योहार होली भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली के कई गाने भी बने हैं। इसके अलावा कई फिल्मों में होली से जुड़े ऐसे डायलॉग्स हैं जिन्हें सुनकर होली का मजा भी दोगुना हो जाएगा। ये डायलॉग्स आज भी हर किसी की जुबान पर रहते हैं। आइए आपको भी बताते हैं होली से जुड़े ये फेमस डायलॉग्स।
Holi 2020: सदाबहार हैं बॉलीवुड फिल्मों के ये डायलॉग्स, लोग आज भी पूछते हैं 'कब है होली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म- शोले
डायलॉग- होली कब है? कब है होली?
ये डायलॉग होली का सबसे फेमस और चर्चित डायलॉग हैं। होली आने के पहले से ही लोग इस डायलॉग को बोलने लगते हैं और गब्बर के ही अंदाज में एक दूसरे से होली की तारीख पूछते हैं। ये डायलॉग साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' का है। ये डायलॉग फिल्म के विलेन बने अमजद खान (गब्बर) बोलते हैं। ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
फिल्म- इलाका
डायलॉग- 'कल हम होली खेलेंगे... लेकिन इस होली में गुलाल की बजाए धुंआ उड़ेगा। पिचकारियों से रंग नहीं बंदूकों से गोलियां निकलेंगी। गीतों की जगह चीखें और लाज की जगह लाशें टपकेंगी।'
ये डायलॉग साल 1989 में आई फिल्म इलाका का है। अमरीश पुरी का ये फेमस डायलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है।
फिल्म- इंटरनेशनल खिलाड़ी
डायलॉग- बचपन से आज तक मैंने कभी होली नहीं खेली... लेकिन अब खेलूंगा... खून की होली।
अक्षय कुमार की फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी तो सभी को याद है। साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार ने ये डायलॉग बोला था। इस डायलॉग को काफी पसंद भी किया गया था और आज भी ये डायलॉग लोगों को याद है।
फिल्म- रामलीला
डायलॉग- इसी घर में आएगी आपकी डोली... एंड विशिंग यू ए वेरी हैप्पी होली।
साल 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म रामलीला दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में ये डायलॉग सुप्रिया पाठक जो कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की मां बनीं थीं उनका है। इस डायलॉग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।