{"_id":"5e60cd178ebc3eeacd2412ab","slug":"holi-2020-mona-singh-to-kamya-punjabi-stars-first-holi-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2020: शादी के बाद ये पांच कपल एक साथ मना रहे पहली होली, कपूर खानदान का बेटा भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Holi 2020: शादी के बाद ये पांच कपल एक साथ मना रहे पहली होली, कपूर खानदान का बेटा भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होली का त्योहार इस बार कुछ सितारों के लिए और भी खास है। इसकी वजह इन सितारों की शादी के बाद की पहली होली है। इसमें कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने साल 2019 के आखिरी में शादी की तो वहीं कुछ सितारे 2020 में शादी के बंधन में बंधे। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो शादी के बाद 10 मार्च को अपनी पहली होली एक साथ मना रहे हैं।
2 of 6
Shyam and Mona Singh
- फोटो : Instagram
'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से सुर्खियां बटोरने वाली मोना सिंह (Mona Singh) बीते साल 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधीं। मोना ने ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। 38 साल की मोना ने अपनी शादी में सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही हाथों में कलीरें पहनी थीं और लहंगे के साथ व्हाइट ज्वैलरी मैच की थी। जबकि श्याम क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए थे। मोना की शादी के बाद यह पहली होली है।
3 of 6
Kamya Punjabi and Shalabh
- फोटो : Instagram
अभिनेत्री काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने धूमधाम से ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग (Shalabh Dang) के साथ 10 फरवरी, 2020 को सात फेरे लिए। काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी है। शादी के बाद काम्या और शलभ ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी दिया था जिसमें कई सितारे पहुंचे थे। शादी के बाद काम्या पंजाबी और शलभ की यह पहली होली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
anurag sharma wedding
- फोटो : social media
एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने इस साल 31 जनवरी को सात फेरे लिए। इस अभिनेता का नाम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) हैं। अनुराग पांच साल से नंदिनी गुप्ता को डेट कर रहे थे। शादी के बाद इस कपल की भी यह पहली होली है।
विज्ञापन
5 of 6
armaan jain wedding
- फोटो : social media
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के संग शादी के बंधन में इस साल तीन फरवरी को बंध गए। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन की शादी में सितारों का जमावड़ा लगा। बॉलीवुड के कई स्टार्स और करीबी इस हाई-प्रोफाइल समारोह में शामिल हुए थे। इस कपल की भी शादी के बाद यह पहली होली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।