फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रेडी दारूवाला के पिता हुए कोविड-19 से संक्रमित, 'हॉलीडे' के अभिनेता ने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए जताई चिंता

Thu, 14 May 2020 01:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 14 May 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Holiday actor Freddy Daruwala father has tested positive for coronavirus covid 19
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया

'हॉलीडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 'कमांडो 2' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता फ्रेडी दारूवाला इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके पिता कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी फ्रेडी दारूवाला ने खुद दी है। साथ ही ये भी बताया कि ऐसे में वह अपने पूरे परिवार को लेकर चिंतित हैं। फ्रेडी दारूवाला के पिता 67 साल के हैं।  

Holiday actor Freddy Daruwala father has tested positive for coronavirus covid 19
फ्रेडी दारूवाला का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रेडी दारूवाला ने बताया कि शुरुआत में उनके पिता को फ्लू जैसी शिकायत हुई और थोड़ा शरीर में दर्द था। फ्रेडी दारूवाला ने कहा, 'मेरे पिता को फ्लू की शिकायत हुई। धीमा बुखार और शरीर में दर्द हुआ। मैंने उन्हें कुछ दिनों तक देखा। इसके बाद डॉक्टर ने हमें सलाह दी कि हम उनका कोविड-19 का टेस्ट करवा लें। जिसके बाद पिछले हफ्ते मंगलवार को उनके संक्रमित होने की रिपोर्ट आई।'

Holiday actor Freddy Daruwala father has tested positive for coronavirus covid 19
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रेडी दारूवाला ने आगे कहा, 'इसके बाद हमें डॉक्टरों और बीएमसी ने सलाह दी कि हम पिता जी को ऐसी जगह में रख सकते हैं, जहां कई कमरे और वॉशरूम हों। इसलिए हमने उन्हें अपने घर जोगेश्वरी बंगलो में आइसोलेट किया हुआ है। क्योंकि हमने सोचा कि अस्पताल किसी जरूरतमंद और गंभीर रूप से बीमार के काम आ सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Holiday actor Freddy Daruwala father has tested positive for coronavirus covid 19
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया

पिता की तबीयत की जानकारी देते हुए फ्रेडी दारूवाला ने कहा, 'मेरे पिता जी की तबीयत पहले से बेहतर है। उनका अलग कमरा है। साथ ही उनका बाथरूम भी अलग है। मेरे परिवार का हर सदस्य उनसे उचित दूरी बनाकर रह रहा है और हम खुद को भी क्वारंटीन कर रहे हैं। साथ ही हम इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि मेरे पिता जी ऐसे परिस्थिति में अकेला महसूस ना करें।' 

विज्ञापन
Holiday actor Freddy Daruwala father has tested positive for coronavirus covid 19
फिल्म- हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीएमसी ने फ्रेडी दारूवाला के घर के बाहर क्वारंटीन का बोर्ड लगाया हुआ है। आपको बता दें कि फ्रेडी दारूवाला एक सफल मॉडल रहे हैं। उन्होंने साल 2014 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलीडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अपनी पहली फिल्म में विलेन की भूमिका में फ्रेडी दारूवाला ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

पढ़ें: तस्वीर साझा कर सोनम कपूर ने पूछा 'भगवान क्या करूं?' ट्रोलर्स बोले- 'एक्टिंग करना बंद कर दो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed