फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Projects:सुनील शेट्टी से लेकर पंकज त्रिपाठी तक, जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे ये भारतीय कलाकार

Sun, 06 Feb 2022 01:14 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 06 Feb 2022 01:14 AM IST
सार

हिंदी फिल्म सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से शोहरत हासिल कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Hollywood Projects: From Sunil Shetty to Pankaj Tripathi these Indian actors will soon be seen in Hollywood films
प्रियंका चोपड़ा, सुनील शेट्टी  - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से शोहरत हासिल कर रही हैं। हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकीं अभिनेत्री प्रियंका जल्द ही एनसीयू फेम एक्टर एंथोनी मैकी के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। केविन सुलिवन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का नाम एंडिंग थिंग्स होगा। हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनीं अभिनेत्री प्रियंका इन दिनों काम से दूर है, लेकिन वह जल्द ही इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगी। हॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली प्रियंका करवाती अभिनेत्री नहीं हैं। प्रियंका के अलावा बॉलीवुड के अन्य कलाकार भी जल्द ही बड़ी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा बनते दिखाई देंगे।

 

सुनील शेट्टी 

डोंट स्टॉप स्ट्रिमिंग से अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद सुनील शेट्टी अब जल्द ही फिल्म कॉल सेंटर से हॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। असल घटना पर आधारित इस फिल्म में सुनील एक सिख पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेता इससे पहले साल 2007 की हॉलीवुड फिल्म में कैमियो रोल करते दिखाई दिए थे।

Hollywood Projects: From Sunil Shetty to Pankaj Tripathi these Indian actors will soon be seen in Hollywood films
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी 

अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं। क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा के साथ एक्सट्रैक्शन में नजर आ चुके पंकज त्रिपाठी ने अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है।

Hollywood Projects: From Sunil Shetty to Pankaj Tripathi these Indian actors will soon be seen in Hollywood films
धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का डंका बजाने वाले अभिनेता धनुष अब जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार हैं। धनुष नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म द ग्रे मैन में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Projects: From Sunil Shetty to Pankaj Tripathi these Indian actors will soon be seen in Hollywood films
शोभिता धुलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया

 शोभिता धुलिपाला

रमन राघव 2.0, बॉडी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं शोभिता धुलिपाला जल्द ही हॉलीवुड फिल्म मंकी मैन में दिखाई देंगी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म देव पटेल का डायरेक्टोरियल डेब्यू होगा। इस फिल्म में शोभिता  के साथ ही अभिनेता सिकंदर खेर भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Hollywood Projects: From Sunil Shetty to Pankaj Tripathi these Indian actors will soon be seen in Hollywood films
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन

इन दिनों अपनी नई दोस्त को लेकर चर्चा में बने हुए अभिनेता ऋतिक रोशन भी हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाले हैं। अभिनेता को हाल ही में यूएस की एक टैलेंट कंपनी ने साइन किया है, जिसका नाम गेर्श एजेंसी है। इस एजेंसी के तरफ से ऋतिक को लगातार अलग-अलग तरह की स्क्रिप्ट दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed