साउथ सुपरस्टार और बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी की चर्चित फिल्म '2.0' की रिलीज एक बार फिर टल गई है। अब ये फिल्म जनवारी के बजाय अप्रैल में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट टलने से तेलगु फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर निराश हैं।
हॉलीवुड ने दिया रजनीकांत को धोखा, अब प्रोड्यूसर करेंगे कंपनी पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन प्रोड्यूसर्स ने गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए अपनी फिल्में अगले साल अप्रैल में रिलीज के लिए शेड्यूल की थी, उनमें फिल्म '2.0' की रिलीज टलने से निराशा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस इस बात को लेकर वीएफएक्स स्टूडियो से नाराज है।
बॉलीवुड हंगामा को Lyca प्रोडक्शन के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'फिल्म की वीएफएक्स का काम अमेरिका की कंपनियों को दिया गया था, जिन्हें फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स डालने का काम करना था। हमने 10 कंपनियों को 1000 सूट दिए थे, हक कंपनी को 100। उन्होंने हमारे साथ धोखाधड़ी की है और हम इसके खिलाफ लीगल ऐक्शन लेंगे।'
पढ़ें: अनुष्का के फिल्मी और विराट के क्रिकेट करियर के बीच गजब का संयोग, आप चौंक जाएंगे जानकर
कंपनी ने समय पर अपना काम पूरा नहीं किया, जिसके चलते अब फिल्म की रिलीज डेट टालनी पड़ी है। प्रोड्यूसर ने फिल्म की वीएफएक्स तैयार करने के लिए जिन कंपनियों से बात की थी, उन्हें 90 फीसदी पेमेंट दे दी गई है। अब खबर है कि वीएफएक्स कंपनी दिवालिया हो गई है।
बता दें कि फिल्म '2.0' की रिलीज डेट दो बार टाली जा चुकी है। पहले यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट टालकर जनवरी कर दी गई थी। अब फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल तक टाल दी गई है।
पढ़ें: शेखर सुमन का खुलासा, शशि कपूर के व्यक्तित्व को जानना है तो 'उत्सव' देख लीजिए