रैपर हनी सिंह बॉलीवुड के जाने माने सिंगर में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम सुपरहिट गाने दिए हैं। साथ ही कई सुपरहिट एल्बम भी बनाई है। इस लिस्ट में लुंगी डांस, हुक्का बार, देसी कलाकार, आज ब्लू है पानी, चार बोतल वोडका जैसे गाने शामिल हैं, जो कि काफी ज्यादा फेमस हैं। साथ ही यह सभी गाने पार्टी डांस के लिए बहुत मशहूर हैं। हनी सिंह बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार के साथ काम किया है। वहीं, हाल ही में रैपर ने शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर बात की है। हनी सिंह ने बताया कि चार बोतल वोडका सॉन्ग शाहरुख को बकवास लगा था।
Honey Singh: हनी सिंह के चार बोतल वोडका सॉन्ग को शाहरुख खान ने बताया था बकवास, रैपर का कुछ ऐसा था रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख संग किया था ऑस्ट्रेलिया का टूर
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने अपने सॉन्ग चार बोतल वोडका को लेकर बात की है। यह गाना साल 2013 में रिलीज हुआ था। उन्होंने बताया कि मैं ऑस्ट्रेलिया टूर पर शाहरुख खान के साथ था। पंजाबी कम्युनिटी ने वहां बहुत प्रोटेस्ट किए थे। कुछ लोगों का कहना था कि यह पंजाबी कल्चर का नाम खराब कर रहा है। यह वहां नहीं आएगा। शाहरुख भाई ने बोला कि यह नहीं आएगा तो टूर नहीं होगा। हालांकि वह टूर हुआ और मुझे बोला कि तू इसे दिल पर मत लेना। अगर यहां 500 लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं तो 1500 लोग पागल हो रहे हैं तेरे लिए, लेकिन मेरा दिल टूट गया था।
किस तरह तैयार हुआ चार बोतल वोडका सॉन्ग
हनी सिंह ने आगे कहा कि चार बोतल वोडका गाना उन्होंने कैसे तैयार किया था। उन्होंने बताया कि मैं कमरे में गया और मेरे साथ एक कोरियोग्राफर थे और एक डांसर था। मैंने उस वक्त एक बोतल खोली और हम तीनों ने एक बोतल को खत्म किया। मैंने उसके बाद अपना लैपटॉप खोला और मैंने फिर बीट तैयार की। दूसरी बोतल खत्म हुई, उसके बाद तीसरी और मैंने लाइन लिखी, चार बोतल वोडका काम मेरा रोज का।
शाहरुख खान ने गाने को बताया था बकवास
हनी सिंह ने कहा कि जब उन्होंने शाहरुख खान को इस गाने के बारे में बताया तो उन्होंने इसे बकवास कहा था। उन्होंने कहा कि उस रात हम तीनों ने चार बोतल खत्म कर दी और गाना तैयार किया था। अगली सुबह मैंने शाहरुख भाई को गाना सुनाया। मैंने कहा कि भाई रात को मैंने एक गाना तैयार किया है। उसके बाद उन्हें मैंने गाना सुनाया। उन्होंने इस पर जवाब दिया कि यह बकवास गाना है और चलेगा नहीं। मैंने कहा कि ये चलेगा और फिर गाना काफी बड़ा हिट हुआ था। इस गाने का इस्तेमाल फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में किया गया था, यह फिल्म साल 2014 में रिलीज की गई थी।
Holy Cow: झगड़े के बाद नवाजुद्दीन ने किया ऐसा काम, धन्यवाद करने से खुद को रोक नहीं पाईं पत्नी आलिया
मारपीट और किडनैपिंग का लगा हनी सिंह पर इल्जाम
आपको बता दें कि हाल ही में हनी सिंह और उनकी टीम पर किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगा है। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। हालांकि रैपर ने इस मामले को लेकर कहा है कि यह सभी इल्जाम बेबुनियाद हैं।
अवॉर्ड शो को बिल्कुल तवज्जो नहीं देते ये सितारे