फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: ईद के मौके पर फिर रिलीज हुई शाहरुख की 'पठान', सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को देगी टक्कर?

Fri, 21 Apr 2023 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Apr 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathan Re Release on the occasion of Eid with Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
सलमान और शाहरुख - फोटो : social media

 फिल्मी गलियारों में इन दिनों केवल ‘किसी का भाई किसी की जान’ की चर्चा चल रही है। सलमान खान की यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। भाईजान हर साल ईद के मौके पर अपने फैंस को तोहफा देते हैं। इस बार भी सलमान ने अपना वादा पूरा किया है। इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान के अजीजी दोस्त शाहरुख खान ने कुछ ऐसा कर दिया जो भाईजान को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा है।

Shahrukh Khan Pathan Re Release on the occasion of Eid with Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान की फिल्म के साथ शाहरुख ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को दिल्ली के सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिर से रिलीज कर दिया है। हालांकि इसे दिल्ली में दो ही सिंगल स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को भारत में अच्छी खासी स्क्रीनिंग मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘किसी का भाई किसी की जान’ को भारत में 4500 स्क्रीन पर 16000 शो के साथ बड़ी रिलीज मिली है, जो सलमान की फिल्म के लिए काफी अच्छी बात है। 

Uday Chopra: मां पामेला के अंतिम संस्कार के बाद हंसते नजर आए उदय चोपड़ा, भड़के ट्रोल्स ने लगा दी क्लास

Shahrukh Khan Pathan Re Release on the occasion of Eid with Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
फिल्म पठान - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पठान को दिल्ली के दो सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, जिनमें सो डिलाइट और अंबा शामिल है। दोनों सिनेमाघर नई फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं बल्कि पठान को एक बार फिर दिखा रहे हैं। हालांकि टिकटों की मांग अधिक नहीं रही है। इसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख एक बार फिर अच्छे दर्शक जोड़ने में कामयाब होंगे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पठान सलमान की फिल्म टक्कर दे सकती है। 

Priyanka Chopra: म्यूजिक करियर को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा, बोलीं- पता था ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathan Re Release on the occasion of Eid with Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
फिल्म पठान - फोटो : social media

आपको बता दें कि शाहरुख खान ने चार साल बाद ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया था। पठान एक दिन में 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। अब देखना है कि सलमान की फिल्म कमाई में रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है कि नहीं। 

Vivek Agnihotri: बुक साइनिंग इवेंट में सुरक्षा को लेकर विवेक का बाबुल सुप्रियो पर तंज, नेता ने भी किया पलटवार

विज्ञापन
Shahrukh Khan Pathan Re Release on the occasion of Eid with Salman Khan Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि लंबे समय से सलमान खान बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे से दूर हैं। इस फिल्म से वह एक  बार फिर साबित करने की कोशिश में हैं कि क्यों उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार कहा जाता है। ईद के मौके पर सलमान अक्सर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं, लेकिन बीते कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस खास जादू नहीं चला पा रही हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed