फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब की लत से हनी सिंह की हो गई थी ऐसी हालत, गंभीर बीमारी के भी हो चुके शिकार

Sun, 15 Mar 2020 12:02 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 15 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
honey singh when he faces bipolar disorder
honey singh - फोटो : social media

रैप म्यूजिक से देशभर मेें धूम मचाने वाले मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह 37 साल के हो गए हैं। हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। बहुत ही कम लोगों को पता है कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

honey singh when he faces bipolar disorder
honey singh - फोटो : social media

हनी सिंह का परिवार बाद में पंजाब से दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उन्होंने रैप यहीं से शुरू किया। हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी। जब लोगों ने हनी सिंह का रैप सुना तो उनके लाखों फैंस बन गए। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाना 'लक 28 कुड़ी दा' गाया था। ये गाना भी सुपरहिट रहा था। 

honey singh when he faces bipolar disorder
Honey Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हनी अपने हर गाने में 'यो यो हनी सिंह' जरूर बोलते हैं। फैंस उनको इसी नाम से पुकारने लगे। जब वह स्टेज पर परफॉर्म करने लगे तो उन्होंने अपना नाम 'यो यो हनी सिंह' रख लिया। वो ज्यादातर गानों में पंजाबी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं। अपने गानों की बदौलत उन्होंने बॉलीवुड में भी जगह बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
honey singh when he faces bipolar disorder
हनी सिंह - फोटो : amar ujala

हनी सिंह ने कई एल्बम और फिल्मों में अपनी आवाज दी। उनके सभी गाने हिट होने लगे। देखते ही देखते हनी सिंह युवाओं के पसंदीदा बन गए। हनी सिंह ने 'लुंगी डांस', 'चार बोतल वोडका' और 'ब्लू आइज' जैसे लोकप्रिय गाने दिए हैं लेकिन अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए। ऐसी खबरें आईं कि शोहरत की ऊंचाईयों तक पहुंचने की वजह से वो नशे की लत के आदी हो गए। हालांकि बाद में हनी सिंह ने इन खबरों का खंडन किया था।

विज्ञापन
honey singh when he faces bipolar disorder
honey singh - फोटो : instagram

हनी सिंह ने बताया था कि वो बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्होंने लिखना और गाना छोड़ दिया था। शराब का आदी होने की वजह से उनकी यह बीमारी और बढ़ गई थी। करीब 18 महीने तक वो इन सबसे जूझते रहे। बता दें कि, यह एक तरह की दिमागी बीमारी है जो डिप्रेशन की ही तरह होती है। इसमें इंसान या तो ज्यादा खुश महसूस करता है या फिर बहुत ज्यादा दुखी हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed