फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस 'सामरी' को देख कभी डर से कांपने लगते थे लोग, आज इस तरह जिंदगी जी रहा है बॉलीवुड का सबसे डरावना 'भूत'

Tue, 01 Dec 2020 07:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 01 Dec 2020 07:11 AM IST
विज्ञापन
Horror Movie Ghost Samri Aka Anirudh Agarwal special
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : फाइल

बॉलीवुड में एक दौर वो भी आया जब एक के बाद एक कई हॉरर फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों ने दर्शकों को खूब डराया। रामसे बंधुओं ने इसमें बाजी मारते हुए सबसे शानदार काम किया। उनकी फिल्मों के डरावने किरदार कई सालों बाद भी दर्शकों के जहन में हैं। इन्हीं में से एक किरदार था सामरी, जिसे अनिरुद्ध अग्रवाल ने बखूबी निभाया था। अनिरुद्ध ने रामसे बंधुओं की सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी लाजवाब अदाकारी ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे डरावना किरदार निभाने वाला अभिनेता बना दिया।

Horror Movie Ghost Samri Aka Anirudh Agarwal special
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : फाइल

अनिरुद्ध अग्रवाल का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। साल 1974 में उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया और फिर नौकरी करने लग गए। लेकिन उन्हें एक्टिंग का बहुत शौक था। यही शौक उन्हें बॉलीवुड तक ले आया और वह हिंदी फिल्मों के सबसे डरावना किरदार निभाने वाले अभिनेता बन गए। 

Horror Movie Ghost Samri Aka Anirudh Agarwal special
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : फाइल

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार बीमारी की वजह से अनिरुद्ध ने दफ्तर से छुट्टी ले ली तभी उनसे किसी ने रामसे बंधुओं से मिलने को कहा। अनिरुद्ध ने बीबीसी से बातचीत में कहा था- 'जब रामसे बंधुओं ने मुझे पुराना मंदिर ऑफर की तो मैंने नौकरी छोड़ दी। मैं एक्टर बनना चाहता था और यही मौका था। मैंने इसे झटक लिया। फिल्मों में मेरी रुचि थी तो मुझे लगा कि मुझे और मौके मिलेंगे। मैंने करियर बदल लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Horror Movie Ghost Samri Aka Anirudh Agarwal special
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : फाइल

अनिरुद्ध की कद काठी ऐसी थी जो खूंखार दरिंदे के किरदार पर बिलकुल फिट बैठती थी। इसके लिए उन्हें ज्यादा मेकअप भी नहीं करना पड़ता था। उनका खतरनाक गेटअप दर्शकों को डराने के लिए काफी थी। इसी बात को रामसे बंधुओं ने पहचान लिया और फिर उन्हें अपनी फिल्मों में मौका दिया। 

विज्ञापन
Horror Movie Ghost Samri Aka Anirudh Agarwal special
अनिरुद्ध अग्रवाल - फोटो : फाइल फोटो

रामसे बंधुओं के साथ अनिरुद्ध ने एक के बाद एक तीन फिल्में कीं। पुराना मंदिर सुपरहिट हो गई और लोग सामरी से खौफ खाने लगे। इसके बाद अनिरुद्ध 1990 में रामसे की फिल्म बंद दरवाजा में दिखे। इस फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की। अनिरुद्ध ने The Jungle Book (1994) और Such a Long Journey (1998) जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। हालांकि कुछ समय बाद जब बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का दौर खत्म हुआ तो धीरे-धीरे अनिरुद्ध को भी ऑफर मिलना बंद हो गए। बाद में एक बार फिर अनिरुद्ध इंजीनियरिंग पेशे में लौट गए।

अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऐसी फिल्म की फोटो जो कभी बनी ही नहीं, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed