फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Romantics: ‘द रोमैंटिक्स’ से खुला आदि ऋतिक की दोस्ती का राज, कृष 4 में इसलिए टूटी पिता-पुत्र की हिट जोड़ी

Thu, 16 Feb 2023 06:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Aditya Chopra friendship Revealed in The Romantics Documentary Know Update about Krrish 4
आदित्य चोपड़ा, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन के डांस मूव्स की आज की युवा पीढ़ी दीवानी है। इस बात में कोई शक नहीं कि ऋतिक रोशन आज भी देश के सर्वश्रेष्ठ डांसर्स में से एक हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी रहा है कि जब ऋतिक रोशन को डांस में वह शख्स हरा दिया करता था जिसके नाम की अब बतौर निर्माता तूती बोलती है। इस बात का खुलासा यश राज फिल्म्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमैंटिक्स' में हुआ और इसी सीरीज से ऋतिक रोशन को भी 'कृष 4' के लिए एक नया रास्ता मिलता दिख रहा है।


Pathaan: शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब कम दाम में देख सकेंगे 'पठान'

Hrithik Roshan Aditya Chopra friendship Revealed in The Romantics Documentary Know Update about Krrish 4
द रोमैंटिक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यश राज फिल्म्स पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमैंटिक्स’ में इस कंपनी के 50 साल के विकास गाथा है जिसे बॉलीवुड के 35 सितारों ने मिलकर सुनाया है। अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सलीम खान, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा जैसे हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारों ने जहां स्टूडियो की फिल्मों के बारे में बातें की हैं। ऋतिक रोशन ने इसमें यशराज फिल्म्स के मौजूदा चैयरमैन और एमडी आदित्य चोपड़ा के निजी जीवन के बारे में खुलकर बताया है।
Kantara Plagiarism Row: पृथ्वीराज सुकुमारन को राहत! केरल हाईकोर्ट ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर पर लगाई रोक

Hrithik Roshan Aditya Chopra friendship Revealed in The Romantics Documentary Know Update about Krrish 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन डाक्युसीरीज ‘द रोमैंटिक्स’ में आदित्य चोपड़ा के बचपन से लेकर अब तक के असर के बारे में बातें करते दिखते हैं। सीरीज बताती है कि कैसे हर पार्टी में दो लोगों के बीच यानी कि उनके और आदि के बीच डांस कंपटीशन होता था और हर कंपटीशन में वह आदि से हार जाते थे। आदि की दबंगई के किस्से भी इस सीरीज में भरपूर हैं। उनकी शख्सीयत को इतने करीब से जानने का मौका हिंदी सिनेमा के दर्शकों को इससे पहले कभी नहीं मिला और इसी सीरीज के आखिरी एपिसोड में आदित्य चोपड़ा स्वीकारते हैं कि आम दर्शकों से उनका संबंध हाल के दिनों में कम होता गया।
Akshay-Emraan: 'सेल्फी' के प्रचार के लिए अक्षय कुमार-इमरान ने की मेट्रो की सवारी, यात्रियों के साथ लगाए ठुमके

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Aditya Chopra friendship Revealed in The Romantics Documentary Know Update about Krrish 4
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन, एक तरफ जहां आदित्य चोपड़ा फिर से हिंदी सिनेमा के लोगों से घुलने मिलने की बातें करते दिखते हैं, वही ठीक इसके उलट उनके बचपन के दोस्त ऋतिक रोशन ने हिंदी सिनेमा के लोगों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। अब वह ऐसे लोगों से ही मिल रहे हैं जिनकी सोच पश्चिमी सिनेमा से प्रभावित है। नितेश तिवारी की रामायण पर बन रही फिल्म वह ठुकरा चुके हैं। सिद्धार्थ आनंद के साथ वह ‘फाइटर’ कर रहे हैं और उनकी अपनी कंपनी की फिल्म ‘कृष 4’ के लिए वह किसी विदेशी निर्देशक की तलाश कर रहे हैं। मतलब कि अब इस सुपरहीरो सीरीज को उनके पिता राकेश रोशन निर्देशित नहीं करेंगे।
TRP Week 6: जाते-जाते टीआरपी लिस्ट का मौसम बिगाड़ गया 'बिग बॉस 16', कोई नहीं छीन पाया 'अनुपमा' की गद्दी

विज्ञापन
Hrithik Roshan Aditya Chopra friendship Revealed in The Romantics Documentary Know Update about Krrish 4
ऋतिक रोशन (विक्रम वेधा) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'विक्रम वेधा' की असफलता के बाद से ऋतिक रोशन की मार्केट वैल्यू काफी प्रभावित हुई है। और, इसे फिर से चमकाने के लिए ही ऋतिक जल्द ही किसी हॉलीवुड निर्देशक की तलाश में लॉस एंजेलिस जाएंगे और वहां कुछ बड़े हॉलीवुड डायरेक्टर्स से मुलाकात भी करेंगे। ऐसी चर्चा है कि 'कृष 4' सीरीज की पहले की तीनों फिल्मों से काफी दमदार होगी। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन इस बार 'कृष 4' में सुपर हीरो के अलावा सुपर विलेन की भी भूमिका निभाएंगे।
Pathaan: इतनी शिद्दत से हुई पठान को 500 करोड़ी बनाने की साजिश, चुन-चुनकर हटाया गया राह का हर कांटा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed