फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक और कंगना को बड़ा नुकसान, एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में भुगतना पड़ा खामियाजा

Tue, 11 Dec 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan and kangana ranaut clash reached next level
manikarnika, super 30 - फोटो : social media

सुपर 30 और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी दोनों ही अगले साल रिलीज के लिए तैयार हो रही हैं। उन्हें एक ही दिन 25 जनवरी को सिनेमाघरों में एक-दूसरे से टक्कर लेनी है लेकिन इससे पहले वे अफवाहों के मैदान में आमने-सामने खड़ी हैं। गॉसिप गलियारों में दोनों फिल्मों के सूत्रों के हवाले से तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। जिनमें सबसे खास एक-दूसरे के बारे में नकारात्मक वे दावे हैं जो कह रहे हैं कि सामने वाली फिल्म समय से रिलीज नहीं हो पाएगी। 

hrithik roshan and kangana ranaut clash reached next level
super 30 - फोटो : amar ujala

दोनों फिल्मों के मुख्य सितारों ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की दुश्मनी पूरी दुनिया जानती है। ऐसे में माना जा रहा है कि रिलीज से पहले एक-दूसरे को दबाव में लेने का यह मानसिक द्वंद्व चल रहा है। एक तरफ खबर आती है कि सुपर 30 का काम अभी तक अधूरा है और फिल्म समय से पूरी नहीं हो पाएगी तो तुरंत इस फिल्म का पक्ष इसका खंडन भेजता है। फिर थोड़े समय में मीडिया में खबर आती है कि मणिकर्णिका में इतना वीएफएक्स है कि वह समय ले रहा है और आशंका है कि फिल्म रिलीज डेट तक पूरी न हो पाए।

hrithik roshan and kangana ranaut clash reached next level
manikarnika - फोटो : instagram

जानकार मान रहे हैं कि ये अफवाहें फैलाकर दोनों पक्ष दूसरे को कमजोर और खुद को मजबूत दिखाने में लगे हैं। यह जरूर सच है कि विभिन्न कारणों से ये फिल्में अपनी मेकिंग में समय से थोड़ा पीछे जरूर चल रही हैं। पिछले दिन हुए मीटू मूवमेंट में सुपर 30 के निर्देशक विकास बहल का नाम आया और उन्हें फिल्म से ऐन मौके पर पीछे हटना पड़ा। जबकि काम पूरा नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan and kangana ranaut clash reached next level
Hrithik Roshan - फोटो : instagram

फिल्म निर्माताओं और खुद ऋतिक का वक्तव्य आया कि वह ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं करेंगे, जो महिला उत्पीड़न में शामिल हों। मणिकर्णिका की नायिका कंगना रनौत भी अपनी फिल्म क्वीन के डायरेक्टर विकास बहल पर आरोप लगाने से नहीं चूकीं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान विकास उनसे आपत्तिजनक बातें किया करते थे। विकास तब चुप हो गए और कुछ समय के लिए खबरों से दूर चले गए। अब खबर है कि मूवमेंट ठंडा पड़ने के बाद वह फिर काम में लग गए हैं और फिल्म समय से पूरा कराने में जुटे हैं। उनके सिर से वह खतरा भी टल गया है कि मीटू की वजह से फिल्म में उनका क्रेडिट नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
hrithik roshan and kangana ranaut clash reached next level
Hrithik Roshan - फोटो : instagram

इधर, कंगना की मणिकर्णिका भी पहले शूटिंग में देरी, नए सिरे से कुछ दृश्यों के फिल्मांकन और अंतत: वीएफएक्स में ढेर सारा काम बाकी रहने के कारण चर्चाओं में हैं। मीडिया में खबरें हैं कि पोस्ट प्रोडक्शन, वीएफएक्स का काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। कहा जा रहा है कि कंगना ने जो ऐन मौके पर फिल्म के युद्ध वाले दृश्यों की शूटिंग का काम निकाला, उसने देर कर दी है। अंदेशा यही है कि मणिकर्णिका 25 जनवरी को थियेटरों में न पहुंच पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed