फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस शहर में बीता है मनीषा कोइराला का बचपन, उन दिनों को याद कर हो जाती हैं भावुक

Tue, 11 Dec 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Dec 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Manisha koirala childhood spent in this city of uttar pradesh
manisha koirala
कैंसर जैसी बीमारी का शिकार हो चुकी और इस जंग में जीत चुकी मशहूर फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अपने कैंसर से संघर्षो एवं निजी बातों को 'हील्ड' नामक पुस्तक में बयां किया है। मनीषा, हाल ही में संजय दत्त पर बनी बायोपिक फिल्म में नजर आईं थीं। बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि नेपाली राज परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा कोइराला का बचपन यूपी में बीता है। उन्होंने यहीं से 12वीं तक की पढ़ाई की।  मनीषा कोइराला अपने बचपन के दिनों को याद कर आज भी भावुक हो जाती हैं।


 
Manisha koirala childhood spent in this city of uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुभाष घई की सौदागर फिल्म से हिंदी सिनेमा में आगाज करने वाली और 1942 ए लव स्टोरी जैसी यादगार फिल्म देने वाली मनीषा कोइराला इन दिनों अपने परिजनों के साथ वाराणसी में हैं।  नेपाल की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बीपी कोइराला परिवार का बनारस से आत्मीय रिश्ता रहा है। मनीषा कोईराला  का बचपन यहीं बीता और उन्होंने यहां कमच्छा स्थित वसंता कन्या महाविद्यालय में पढ़ाई की।
 
Manisha koirala childhood spent in this city of uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मनीषा भले ही नेपाल के राज घराने से ताल्लुक रखतीं हो लेकिन उनकी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आये हैं। राजघराने से बॉलीवुड की हिरोइन बनने, फिर शादी और कुछ ही सालों में तलाक, बाद में कैंसर जैसी बीमारी से जूझ कर बाहर निकलने तक मनीषा कोइराला का जीवन खुद एक फिल्म की कहानी जैसा रहा है।  मनीषा बचपन बेहद साधारण माहौल में बीता है, जिसमें बहुत सारे आदर्श और बहुत सारी शिक्षाएं थीं। उनकी दादी भरतनाट्यम व मणिपुरी डांसर थीं, जबकि मां कथक डांसर। लिहाजा घर पर शास्त्रीय गीत-संगीत का अच्छा-खासा माहौल था। तीन साल की उम्र से ही उन्हें नृत्य सिखाया जाने लगा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha koirala childhood spent in this city of uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मनीषा जब भी वाराणसी आती हैं तो अपने दोस्तों से मिलना नहीं भूलतीं। अभी भी वो अपने दोस्तों के साथ संपर्क में हैं। मनीषा शुक्रवार की देर शाम काशी पहुंचीं थी। उन्होंने अपने परिजनों के साथ बाबा विश्वनाथ, विंध्याचल, कैथी स्थित मार्केंडय महादेव धाम में दर्शन-पूजन किया। साथ ही अपने स्वास्थ्य के लिए कामना भी की। कोइराला परिवार का काशी से काफी जुड़ाव रहा है। अपने पारिवारिक मित्र प्रो. सुरेन्द्र प्रताप के आतिथ्य में कोइराला परिवार ने लंबे समय तक काशी में बिताए पलों को साझा किया।

 
विज्ञापन
Manisha koirala childhood spent in this city of uttar pradesh
varanasi - फोटो : अमर उजाला
नेपाल की राजनीति में उठा पटक होने के कारण मनीषा कोइराला अपनी दादी के साथ वाराणसी आ गईं। उनकी शुरुआती पढ़ाई वाराणसी के वंसत कन्या महाविद्यालय से हुई। उसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चली गईं। मनीषा बचपन से डॉक्टर बन दूसरों की सेवा करने की चाहत थी, लेकिन मॉडलिंग ने उनके लिए फ़िल्मी दुनिया के द्वार खोल दिए।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed