फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल में जाने के लिए हेलीकॉप्टर उड़ाना सीखेगी जाह्नवी, सुनामी का सामना करेंगी जैकलिन

Tue, 11 Dec 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Dec 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and Janhvi Kapoor will seen in deborah harold and Gunjan Saxena biopic
Jacqueline Fernandez and Janhvi Kapoor - फोटो : social media
बायोपिक फिल्मों के इस दौर में न केवल नई-नई सच्ची कहानियां ढूंढी जा रही हैं बल्कि विषय ऐसे तलाशे जा रहे हैं कि लोग हैरान रह जाएं। हिंदी फिल्मों के इतिहास में कोई नायक या नायिका पर्दे पर कभी प्रोफेशनल साइकिलिस्ट नहीं बना होगा परंतु अगले साल श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस एक साइकिल रेसर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। जबकि अपनी डेब्यू फिल्म जाह्नवी कपूर मोटर साइकिल चलाने के बाद महिला पायलट की बायोपिक में हवाई जहाज उड़ाती दिखेंगी। 
Jacqueline Fernandez and Janhvi Kapoor will seen in deborah harold and Gunjan Saxena biopic
jacqueline fernandez - फोटो : social media
इन दोनों की तैयारियां आजकल जोरों से चल रही हैं। इनकी शूटिंग 2019 में होगी। पिछले महीने खबर थी कि रेस-3 के बाद कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी साइन करने वाली जैकलीन को भारत की नंबर 1 साइकिलिस्ट डेबरा हेरॉल्ड की बायोपिक का आइडिया पसंद आया है और उन्होंने मंजूरी दे दी है। 
Jacqueline Fernandez and Janhvi Kapoor will seen in deborah harold and Gunjan Saxena biopic
deborah herold - फोटो : social media
हेराल्ड का जन्म अंदमान-निकोबार द्वीप समूह में हुआ और वह 2004 में आई सुनामी में एक हफ्ते तक पेड़ पर अटकी रही थीं। उनके पिता एयरफोर्स में रह चुके हैं। वह अब दिल्ली में रहती हैं और 2020 टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार हाल में जैकलीन ने फिल्म साइन कर ली। फिल्म की घोषणा अगले साल की जाएगी। इसके अलावा जैकलीन द्वारा पॉला हॉकिन्स से उपन्यास द गर्ल ऑन ट्रेन पर आधारित फिल्म के लिए मंजूरी की भी खबर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and Janhvi Kapoor will seen in deborah harold and Gunjan Saxena biopic
Janhvi Kapoor - फोटो : file photo
उधर, धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर कारगिल युद्ध में बहादुरी दिखाने वाली पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में लीड रोल निभा रही हैं। गुंजन को उनकी बहादुरी के लिए शौर्य चक्र मिला था। फिल्म में साउथ के स्टार दलकीर सलमान को साइन किए जाने की भी खबर आ रही है। फिल्म का निर्माण करन जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस कर रहा है। 
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez and Janhvi Kapoor will seen in deborah harold and Gunjan Saxena biopic
Janhvi Kapoor and Gunjan Saxena - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि फिल्म की तैयारी के लिए जाह्नवी हेलीकॉप्टर उड़ाना सीखेंगी ताकि पायलट के गुर तथा हाव-भाव को अच्छी तरह से सीख-समझ सकें। इस बीच वह करन की ही फिल्म तख्त की शूटिंग की तैयारियों में भी लगी हैं। इस मल्टीस्टारर में उनके साथ रणवीर सिंहए आलिया भट्टए विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर होंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed