{"_id":"5c0f3c2abdec224143674b7d","slug":"mika-singh-sent-back-to-jail-after-court-hearing-in-dubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण मामले में फिर गिरफ्तार हुए मीका सिंह, 17 साल की ब्राजीलियन लड़की ने जड़े हैं आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण मामले में फिर गिरफ्तार हुए मीका सिंह, 17 साल की ब्राजीलियन लड़की ने जड़े हैं आरोप
Tue, 11 Dec 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। खबरों की मानें तो कोर्ट में सुनवाई के बाद मीका सिंह को एक बार फिर से जेल भेज दिया गया है। दुबई पुलिस ने उन्हें 17 साल की मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है।
2 of 5
सिंगर मीका सिंह
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दुबई पुलिस ने उन्हें पहले हिरासत में लिया था। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। अब खबर है कि कोर्ट में पेश होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। मीका सिंह के जेल में जाने के बाद उनके भाई दलेर मेहंदी उसने लगातर संपर्क करने में लगे हए हैं।
3 of 5
मीका सिंह
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि मीका सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद वह यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में मौजूद भारत के राजदूत नवदीप सिंह सुरी से भी बात कर रहे हैं। वहीं इससे पहले खबरें थीं कि कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें छुड़ा लिया जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। गौरतलब है कि बीते दिनों मीका परफॉर्मेंस की वजह से दुबई गए थे। जहां पर 17 साल की ब्राजीलियन लड़की ने उनपर अश्लील मैसेज भेजने और यौन शोषण के आरोप का लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीका सिंह
- फोटो : file photo
इसके बाद उन्हें दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने ने हिरासत में लिया। आपको बता दें कि जिस दिन मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार किया उसी दिन उनका गाना 'आंख मारे' रिलीज हुआ। यह गाना रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा का है।बता दें कि मीका सिंह इससे पहले भी कई बार विवादों में आ चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
MIKA SINGH
- फोटो : file photo
इससे पहले साल 2016 में एक और मॉडल ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इससे पहले साल 2015 में भी मीका एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर चर्चा में आ गए थे । मीका सिंह दिल्ली में एक कॉन्सर्ट कर रहे थे । इसी दौरान उन्होंने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था । इस डॉक्टर का नाम श्रीकांत था और अंबेडकर हॉस्पिटल में काम करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।