{"_id":"5c0f4716bdec22417e3010c1","slug":"kimmy-katkar-celebrate-birthday-amitabh-bachchan-heroine-change-her-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की टार्जन गर्ल ने 80 के दशक में इंटीमेट सीन देकर मचाई थी खलबली, सालों बाद बदल गई पूरी रंगत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की टार्जन गर्ल ने 80 के दशक में इंटीमेट सीन देकर मचाई थी खलबली, सालों बाद बदल गई पूरी रंगत
Tue, 11 Dec 2018 10:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kimmy katkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल को कौन भूल सकता है । साल 1991 में आई फिल्म 'हम' में किमी काटकर ने बिग बी के साथ रोमांस किया था । ये गाना उस वक्त तो सुपरहिट हुआ ही था लेकिन आज भी जब डीजे पर बजता है तो लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं । आज इसी 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल यानी किमी काटकर का बर्थडे है ।
2 of 6
kimmy katkar
- फोटो : instagram
किमी काटकर आज अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । किमी काटकर 80 और 90 के दशक की बोल्ड हीरोइनों में से एक थीं । 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में किमी काटकर ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था । इसके बाद किमी को फिल्म 'Adventures of Tarzan' में लीड रोल मिला।
फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन किमी को इससे पहचान मिली थी । फिल्म में किमी ने इतने बोल्ड सीन दिए कि उनकी इमेज एक सेक्सी हीरोइन की बन गई । इस फिल्म के बाद किमी की झोली में कई सारी हिट फिल्में गिरीं । इसमें 'खून का कर्ज', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'गैर कानूनी' और 'मेरा लहू' जैसी फिल्में शामिल हैं । 1991 में फिल्म 'हम' किमी की सबसे बड़ी हिट थी ।
इस फिल्म के बाद किमी ने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया था । किमी की आखिरी फिल्म 'हमला' थी जो 1992 में रिलीज हुई थी । किमी ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' में काम करने से मना कर दिया था । इसके बाद इस फिल्म में किमी की जगह राम्या कृष्णन को साइन कर लिया गया था ।
विज्ञापन
5 of 6
kimmy katkar
- फोटो : instagram
फिल्मों से दूर जाने की वजह किमी की शादी थी । किमी ने 1992 में फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली थी । शादी के बाद किमी मेलबर्न में सेटल हो गईं । किमी का एक बेटा सिद्धार्थ भी है । कुछ समय बाद किमी पुणे में आकर रहने लगीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।