{"_id":"5cb0bb6abdec2214367b89bf","slug":"hrithik-roshan-and-sussanne-khan-divorce-real-reason-is-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुजैन खान ने बताई ऋतिक से तलाक की असल वजह, कंगना का नहीं कोई कसूर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुजैन खान ने बताई ऋतिक से तलाक की असल वजह, कंगना का नहीं कोई कसूर!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तलाक के कई सालों बाद सुजैन ने बयां किया दर्द, कहा 'मेरी मां और बहन हैं मेरी ताकत'
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई महीनों से वह इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन तारीख बदलने के चलते अब इसके जुलाई में रिलीज होने की संभावना है। ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की और दोनों के तलाक को पांच साल हो गए हैं। अब सुजैन ने इस तलाक की असल वजह बताई है।
तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन एक दोस्त की तरह रहते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं जिनकी खातिर यह दोनों कभी डिनर तो कभी वेकेशन पर जाते हैं। बता दें कि साल 2014 में दोनों ने आमसहमति से अलग होने का फैसला लिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू में सुजैन ने तलाक को लेकर कई सारे खुलासे किए।
3 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
उन्होंने बताया कि हम जीवन के एक ऐसे स्तर पर पहुंच गए थे, जहां यह तय करना जरूरी हो गया था कि अब साथ रहना मुमकिन नहीं है, हमे एक-दूजे के प्रति जागरूक होना जरूरी था यही कारण था कि झूठ के सहारे हम साथ नहीं रहना चाहते थे, आज हम अलग जरूर हैं लेकिन हमारे बीच की दोस्ती आज भी कायम है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रितिक और कंगना
सुजैन ने आगे बताया 'भले ही हमारे बीच कितने ही मतभेद हैं लेकिन इसका असर हम अपने बच्चों पर नहीं पड़ने देते हैं, हमारी कोशिश बच्चों की अच्छी परवरिश करने की होती है, इसलिए हम एक-दूजे को सम्मान भी देते हैं।' अभी तक ऋतिक और सुजैन के तलाक की वजह कुछ और ही मानी जाती थी जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत और बारबरा मोरी का नाम लिया जाता रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
hrithik roshan
यह भी कहा जाता रहा था कि अभिनेता की बारबरा और कंगना से नजदीकी बढ़ने के चलते ऋतिक और सुजैन के बीच दूरी पैदा हुई थी। ऋतिक की मुलाकात कंगना से कृष 3 में और बारबरा से फिल्म काइट में हुई थी। बता दें कि ऋतिक की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।