बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है। इस बीच ऋतिक रोशन पवन सिंह के सुपरहिट भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। ऋतिक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
जब भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉल लागेलू' पर ऋतिक ने दिखाया जोरदार डांस, बाद में बोले- 'गर्दा उड़ा दिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक का यह वीडियो फिल्म 'सुपर 30' की रैप-अप पार्टी का है, जिसमें उनके साथ फिल्म के बाल कलाकार भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक को इस गाने पर डांस करते हुए देखना किसी सरप्राइज से कम नहीं है। ऋतिक इस गाने के रंग में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
गाने के अंत में ऋतिक कह रहे हैं गर्दा उड़ा दिए हैं...। इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर और इस वीडियो को देखने के बाद लगता है अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है।

कमेंट
कमेंट X