फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी ने बताया कैसे कट रहे हैं लॉकडाउन के दिन, कहा- 'प्यार के साथ हमने...'

Wed, 13 May 2020 12:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 13 May 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Share Experience of Lockdown Via an Article
ऋतिक रोशन, सुजैन खान - फोटो : instagram

कोरोना वायरस से पूरे देश में हुए लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड की तरफ से ऋतिक के फैंस के लिए अच्छी खबर आई थी। जिसमें लॉकडाउन के दौरान ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान लॉकडाउन के दौरान उनके घर में रहने के लिए आ गई थीं। सुजैन के घर वापस आने पर ऋतिक और सुजैन के फैंस काफी खुश नजर आए थे। इसके बाद से ही सभी की निगाहें अक्सर ऋतिक और सुजैन के सोशल मीडिया पर रहने लगीं।

Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Share Experience of Lockdown Via an Article
ऋतिक रोशन, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन दोनों के फैंस जानना चाहते थे कि लॉकडाउन के बीच ऋतिक के घर आकर सुजैन कैसा महसूस कर रही हैं। लॉकडाउन के बीच दोनों किस तरह से समय बिता रहे हैं। अब सुजैन ने खुद इस बारे में खुलासा किया है। सुजैन ने एक आर्टिकल के माध्यम से अपने इस फैसले के पॉजिटिव साइड पर बात की है। सुजैन ने वोग मैगजीन के लिए लिखे आर्टिकल में ऐसी बहुत सी बातें की हैं जिन्हें जानकर आप भी लॉकडाउन की सकारात्मकता को समझ सकते हैं।

पढ़ें: मां बनी 'छोटी सरदारनी' की ये अभिनेत्री, एक साल पहले की थी हंसराज हंस के बेटे संग शादी

Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Share Experience of Lockdown Via an Article
सुजैन खान - फोटो : Social Media

सुजैन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस आर्टिकल को साझा किया है। अपने आर्टिकल में सुजैन ने लिखा है, 'इस हालात के शुरू होने से पहले मैंने और ऋतिक ने अंदाजा लगा लिया था कि इस वक्त हमें एक दूसरे के साथ और अपने बच्चों के साथ रहना चाहिए। तभी हमने सुनिश्चित कर लिया था कि हम एक ही घर में रहेंगे। प्यार के साथ हमने अपने लॉकडाउन दिनों की शुरुआत की।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘The BEST work you will ever do, will be between the walls of your home’ . ♥️😇’ ‘Quarantivities’....Summer of 2020............repost from @vogueindia • “When COVID-19 was declared a pandemic and the news was out that a lockdown would be imperative, Hrithik and I decided that staying together in the same home would be the intelligent and soulful decision for our sons, and for us,” reveals Sussanne Khan (@suzkr). For our #FamilyIsEverything issue, Khan opens up about co-parenting with ex-husband Hrithik Roshan (@hrithikroshan) during the pandemic. Link in bio, To read full article. Thank you @vogueindia. 🙏

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Share Experience of Lockdown Via an Article
ऋतिक रोशन, सुजैन खान - फोटो : Social Media

आगे सुजैन ने ये भी बताया कि वो सभी इन दिनों को कैसे बिता रहे हैं। सुजैन ने लिखा, 'हमने अपने दिनों को ऐसे रूटीन में डाला ताकि हमारा दिल-दिमाग खुश रह सके। हमारी बॉडी मजबूत बन सके। इस दौरान हम कुछ क्रिएटिविटी भी करते हैं, इससे हमारे दिन आसानी से मजे के साथ गुजर रहे हैं।' आगे सुजैन ने लिखा, 'ये हम सभी के लिए एक वेकअप कॉल है। ये वक्त है जब हम जिन्हें प्यार करते हैं, जिनके साथ काम करते हैं उनके साथ बॉन्डिंग शेयर करें। सुंदर यादें बनाने के लिए समय दें।'

विज्ञापन
Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Share Experience of Lockdown Via an Article
सुजैन खान - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि ऋतिक के घर में रहने आई सुजैन इन दिनों अपने बेटों के साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं। सुजैन अपने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा करती रहती हैं। जिनमें वो ऋतिक के घर में अपने रूम को दिखाती हैं। तो वहीं हाल ही में उन्होंने कुछ दिन पहले ऋतिक और दोनों बच्चों की बालकनी में खड़े होकर बातें करते हुए तस्वीर साझा की थी। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed