फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: पहली फिल्म की रिलीज के बाद ऋतिक रोशन को आए थे 30 हजार प्रपोजल, जानिए दिलचस्प कहानी

Sat, 16 Oct 2021 02:25 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 16 Oct 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan got thirty thousand marriage proposal after kaho naa pyaar hai release know details
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें फिल्म जगत में ग्रीक गॉड के नाम से जाना जाता है। ऋतिक रोशन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से की थी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। अपनी पहली ही फिल्म से ऋतिक ने ये बता दिया था कि वो फिल्म जगत में एक लंबी पारी खेलेंगे। ऋतिक ने कपिल शर्मा के शो में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी पहली फिल्म लड़कियों को काफी पसंद आई थी।



30 हजार से अधिक मिले थे प्रपोजल

दरअसल कपिल ने जब ऋतिक से पूछा कि ऐसा सुनने में आया है कि अपनी पहली ही फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें 30 हजार से अधिक शादी के प्रपोजल आए थे वैलेंटाइन्स डे के मौके पर और उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया गया था तो इस पर जवाब देते हुए ऋतिक ने कहा था, ‘अगर सच कहूं तो ऐसा था मुझे तीन हजार से अधिक प्रपोजल मिले थे।

hrithik roshan got thirty thousand marriage proposal after kaho naa pyaar hai release know details
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रीस में होती थी ऋतिक की पूजा

दुनियाभर में ग्रीक गॉड के नाम से लोकप्रिय हुए ऋतिक रोशन से जब कपिल शर्मा ने ये भी कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि आपको ग्रीस में चढ़ावा चढ़ाते हैं। जिसका जवाब देते हुए ऋतिक रोशन ने कहा, ‘दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के लिए ग्रीस गया हुआ था और मुझे ये लगने लगा मैं भगवान हूं, लेकिन जब मैं एयरपोर्ट पर पहुंचा तो किसी ने मुझे पहचाना नहीं। बाद में मुझे पता चला कि लोग मुझसे झूठ बोल रहे हैं’।

hrithik roshan got thirty thousand marriage proposal after kaho naa pyaar hai release know details
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

इस बात पर पिता हुए थे नाराज

ऋतिक रोशन ने आगे बताया कि उनकी एक ऐसी गलती थी जिसकी वजह से उनके पिता काफी नाराज हुए थे। ऋतिक ने कहा, ‘एक बार हमारे घर का बिल तीन हजार रूपये तक आया था, जिसके बाद पिता ने मेरे पर बहुत गुस्सा किया और घर की सारी लाइट बंद करवा दी। मैंने अपने पिता से बहुत सारी चीजों को सीखा है। वहां से मैंने सीखा था कि हर चीज की कीमत कैसे लगानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan got thirty thousand marriage proposal after kaho naa pyaar hai release know details
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल ने की थी शुरुआत

इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ-साथ अमीषा पटेल ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। 14 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रूपये की कमाई की थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा अनुपम खेर, दिलीप ताहिल भी मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
hrithik roshan got thirty thousand marriage proposal after kaho naa pyaar hai release know details
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अगली फिल्म में दीपिका के साथ आएंगे नजर

ऋतिक रोशन पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में दीपिका और ऋतिक की जोड़ी दर्शकों के सामने नजर आएगी। सिद्धार्थ इससे पहले ऋतिक के साथ फिल्म 'वॉर' बना चुके हैं, जिसमें वाणी कपूर फीमेल लीड थीं, जबकि टाइगर श्रॉफ ने पैरेलल लीड रोल निभाया था। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं और साफ तौर पर जाहिर कर दिया है कि फाइटर की शूटिंग शुरू हो गई है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed