फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: सलमान खान ने भाग्यश्री पर लगाया था इल्जाम, अपनी बेरोजगारी के लिए अभिनेत्री को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 15 Oct 2021 10:00 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 15 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
salman khan was unemployed after maine pyar kiya success because of bhagyashree
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का बॉलीवुड सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। अपने शुरुआती दिनों में उन्हें फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत तो फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। लेकिन इस फिल्म ने उन्हें पर्दे पर किसी भी तरह की पहचान नहीं दिलाई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें फिल्म जगत में पहचान ‘मैंने प्यार किया’ से मिली थी।



फिल्म रिलीज के बाद बेरोजगार रहे सलमान खान

सलमान खान के साथ इस फिल्म में भाग्यश्री ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों की केमिस्ट्री को प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म से दोनों को ही काफी पहचान मिली लेकिन बावजूद इसके भी सलमान खान बेरोजगार रहे। इस बात के लिए सलमान खान ने भाग्यश्री को जिम्मेदार ठहराया था। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने एक मीडिया से खास बातचीत में किया था।

salman khan was unemployed after maine pyar kiya success because of bhagyashree
मैंने प्यार किया

भाग्यश्री पर लगाया इल्जाम

सलमान खान ने इस किस्से के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैंने प्यार किया करने के 4 से 5 महीने के तक मुझे फिल्में और किसी भी तरह का काम नहीं मिला। ऐसा लगने लगा था मानों काम मिलेगा या नहीं, क्योंकि अपनी पहली ही फिल्म की सफलता के बाद भाग्यश्री मैडम ने शादी करने का मन बना लिया था और कहा कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

salman khan was unemployed after maine pyar kiya success because of bhagyashree
मैंने प्यार किया - फोटो : सोशल मीडिया

भाग्यश्री को मिल गया था क्रेडिट

इस बारे में आगे बात करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘भाग्यश्री ने शादी कर ली और फिल्म का पूरा क्रेडिट वो लेकर भाग गई थीं। इंडस्ट्री में हर किसी को यही महसूस हो रहा था कि वो मुख्य कलाकार हैं और उनकी वजह से फिल्म चली है। मैं केवल फिल्म में ऐसे ही था’। सलमान खान भाग्यश्री के इस निर्णय से काफी परेशान भी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan was unemployed after maine pyar kiya success because of bhagyashree
मैंने प्यार किया - फोटो : फाइल

सलमान को मिले थे इतने पैसे

सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से पहले सलमान खान ने कई फिल्मों में काम किया था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें फिल्म जगत में वो सफलता हासिल नहीं हुई। इसलिए फिल्म के लिए सलमान खान को काफी कम फीस मिली। शुरुआत में सलमान खान को 31 हजार रूपए मिले थे, लेकिन उनकी मेहनत को देखते हुए मेकर्स ने उनके पैसे बढ़ा दिए और 75 हजार कर दिए।

विज्ञापन
salman khan was unemployed after maine pyar kiya success because of bhagyashree
मैंने प्यार किया

सलमान खान नहीं थे पहली पसंद

सूरज बड़जात्या की इस सुपरहिट फिल्म के लिए सलमान खान नहीं बल्कि पीयूष मिश्रा पहली पसंद थे। वह पीयूष मिश्रा को ‘प्रेम’ के किरदार में देखना चाहते थे। हालांकि वह ऑडिशन देने नहीं गए थे। इस बारे में पीयूष मिश्रा ने कहा था, ‘मुझे नहीं मालूम कि मैं उसके लिए ऑडिशन देने क्यों नहीं गया।सूरज बड़जात्या सर ने मुझे फोन भी किया था। वह मुझे लॉन्च करना चाहते थे, उन दिनों मैं अच्छा भी दिखता था। लेकिन मुझे नहीं पता कि मैंने वह ऑफर क्यों नहीं स्वीकार किया’।
 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed