Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Money laundering case: Nora Fatehis team kept the side of the actress in the case said- she is not an accused she is a victim
{"_id":"61699d143c75ae63d211fec3","slug":"money-laundering-case-nora-fatehis-team-kept-the-side-of-the-actress-in-the-case-said-she-is-not-an-accused-she-is-a-victim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग मामला: मामले में नोरा फतेही की टीम ने रखा अभिनेत्री का पक्ष, कहा- वह आरोपी नहीं, पीड़ित हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: मामले में नोरा फतेही की टीम ने रखा अभिनेत्री का पक्ष, कहा- वह आरोपी नहीं, पीड़ित हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलिन फर्नांडीस को समन भेजा था। इस सिलसिले में अभिनेत्री नोरा फतेही गुरुवार को ईडी के सामने पेश हुईं। वहीं, आज शुक्रवार को एक्ट्रेस की टीम ने इस मामले स्पष्टिकरण दिया कि एक्ट्रेस किसी भी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग एक्टिविटी का हिस्सा नहीं हैं।
साथ ही टीम ने यह भी दावा किया कि नोरा फतेही इस केस में विक्टिम हैं और वह मामले में प्रवर्तन निदेशालय का पूरा सहयोग करेंगी। नोरा की टीम के प्रवक्ता ने यह बयान अभिनेत्री के हवाले से दिया है। इससे पहले ईडी से गुरुवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के सामने नोरा फतेही से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय तेजी से अपनी कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में ईडी की तरफ से उन सभी लोगों पर पैनी नजर है, जो 200 करोड़ की ठगी में किसी भी तरह से जुड़े हुए हैं।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
नोरा के प्रवक्ता ने कहा कि नोरा की तरफ से हम यह साफ करना चाहते हैं कि मीडिया में अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। लेकिन, अभिनेत्री इस मामले में खुद पीड़ित हैं। ऐसे में गवाह होने के नाते वह जांच में अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रही हैं। हम यह साफ करना चाहते हैं कि वह किसी भी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि का हिस्सा नहीं रही हैं और इस बारे में कुछ नहीं जानती हैं।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
नोरा की टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि अभिनेत्री का आरोपी के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है। ईडी ने उन्हें जांच में सख्ती से मदद करने के लिए बुलाया था। प्रवक्ता ने आगे यह भी कहा कि हम मीडिया के सभी साथियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि किसी भी आधिकारिक सूचना के जारी होने से पहले अभिनेत्री के नाम की निंदा करने और कोई बयान देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने नोरा फतेही का बयान प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत रिकॉर्ड किया है। वहीं, इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से भी पूछताछ हो चुकी है। गौरतलब है कि ईडी ने पूछताछ के लिए जैकलीन को तीसरी बार समन भेजा है।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलिन फर्नांडीस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में नोरा के साथ-साथ ईडी ने जैकलीन को भी समन भेजा था। इसके तहत जैकलिन को 15 अक्तूबर यानी आज ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन जैकलिन ने अपना कुछ जरूरी काम बताते हुए ईडी के सामने आज पेश होने के लिए मना कर दिया। इसके बाद आज फिर से ईडी ने जैकलीन को एक समन भेजकर कल यानी 16 अक्टूबर पेश होने को कहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।