फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगने पर ऋतिक ने दिया जवाब, कहा- 'नही हूं जिम्मेदार'

Wed, 29 Aug 2018 10:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan issues a clarification after complaint filed against him in Fraud
अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' को लेकर व्यस्त चल रहे बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है । उन पर यह मामला चेन्नई के एक थोक व्यापारी आर मुरलीधरन ने करवाया है। उन्होंने ऋतिक और 8 अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है । अपनी रिपोर्ट में मुरलीधरन ने कहा है कि गुड़गांव की एक कंपनी में उन्हें ऋतिक के ब्रांड एचआरएक्स (HRX) के प्रोडक्ट बेचने के लिए स्टॉकिस्ट के तौर पर नियुक्त किया गया था ।
Hrithik Roshan issues a clarification after complaint filed against him in Fraud
इस दौरान व्यापारी ने ऋतिक सहित 8 लोगों पर आरोप लगाया कि फर्म की ओर से उन्हें रेगुलर प्रोडक्ट नहीं दिए जाते थे । साथ ही कहा है कि प्रोडक्ट के लिए मौजूद ऋतिक ने अपनी मार्केटिंग टीम को बिना बताए खत्म कर दिया । इससे उनके पास रखे प्रोडक्ट पड़े रह गए । वर्कर्स की सैलरी और गोदाम का किराया मिला कर उन्हें करीब 21 लाख का खर्चा उठाना पड़ा । गौरतलब है कि ऋतिक ने ये क्लोदिंग ब्रांड 2014 में शुरू किया था। 
Hrithik Roshan issues a clarification after complaint filed against him in Fraud
मुरलीधरन की शिकायत पर चेन्नई की कोडंगईयुर पुलिस ने ऋतिक और 8 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया। इस पूरे मामले पर अब ऋतिक के ब्रांड एचआरएक्स (HRX) ने अपने स्पष्टीकरण दिया है। मुरलीधरन के आरोपी को जवाब देते हुए एचआरएक्स ने अपने बयान में कहा है- 'ऋतिक और एचआरएक्स का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan issues a clarification after complaint filed against him in Fraud
एचआरएक्स ने अपने बयान में आगे कहा- 'ऋतिक के ब्रांड एचआरएक्स ने ग्लोबल फ्रेग्रन्स (गुडगांव की कंपनी) को लाइसेंस दिया। लेकिन कुछ चूक की वजह से एचआरएक्स ने ग्लोबल फ्रेग्रन्स का लाइसेंस रद्द कर दिया। इसलिए न हो एचआरएक्स ब्रांड और न ही ऋतिक रोशन मुरलीधरन और ग्लोबल फ्रेग्रन्स की ओर से लगाए गए आरोपों के जिम्मेदार हैं।' ऋतिक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कंगना रनौत ने भी ऋतिक को उनकी ई-मेल आईडी हैक करने के मामले में लीगल नोटिस भेजा था ।
विज्ञापन
Hrithik Roshan issues a clarification after complaint filed against him in Fraud
वहीं बात करें ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म की तो वह इन दिनों विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। ये फिल्म बिहार के मैथेमैटिक्स अभय आनंद की बायोपिक है । इस में फिल्म में ऋतिक आनंद का किरदार कर रहे हैं। 'सुपर 30' फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी । यह फिल्म कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' और इमरान हाशमी की 'चीट इंडिया' के साथ क्लैश करेगी । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed