आज के वक्त में सोशल मीडिया अपनी बात और अपना टैलेंट बाकी दुनिया तक पहुंचाने का सबसे सरल साधन बन गया है। अक्सर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। उन तस्वीरों और वीडियोज को पंख तब लग जाते हैं जब कोई बड़ा सितारा उस पर कमेंट कर दे। ऐसा ही एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी तारीफ खुद ऋतिक रोशन ने कर दी है।
इस TikTok डांसर के मुरीद हुए ऋतिक- अमिताभ, रेमो ने दे दिया फिल्म का ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक टिक टॉक यूजर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का माइकल जैक्सन के स्टाइल में अलग अलग गानों पर डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो पर अमिताभ बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन तक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, 'सबसे स्मूथ एयरवॉकर, जो मैंने अभी तक देखा है। यह शख्स कौन है।' ऋतिक रोशन के अलावा अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर सहित कई सितारे इस वीडियो की तारीफ करते हुए इसे शेयर कर रहे हैं।
Smoothest airwalker I have seen. Who is this man ? https://t.co/HojQdJowMD wow ... https://t.co/0g7nzv4M7x
इन सभी के बीच निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी वीडियो को शेयर करते हुए रेमो डिसूजा को टैग करते हुए लिखा- 'देखा क्या'। इसके जवाब में रेमो डिसूजा ने लिखा- 'भैया अगली फिल्म में।' अब रेमो के इस ट्वीट से तो ये साफ जाहिर हो रहा है कि वो जल्दी ही इस डांसर को अपनी फिल्म में मौका देने वाले हैं।
Bhaia next film :)))) https://t.co/ylTRT6tPZy
अब आप भी जरूर ये ही सोच रहे होंगे कि आखिर ये डांसर कौन है। तो हम आपको बताते हैं कि इस टिक टॉक यूजर का नाम युवराज सिंह है। टिक टॉक पर युवराज का एकाउंट @babajackson2020 के नाम से बना है। टिक टॉक पर युवराज के कई वीडियोज मौजूद हैं। युवराज के टिक टॉक पर अब तक 1 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं अगर हम लाइक्स की बात करें तो अब तक उनके वीडियोज को 11.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।
How gooood is this boy 👏👏👍. https://t.co/Fiywc3kRCl