फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कैसे माहिरा शर्मा बन गईं 'माहिरा छाबड़ा', सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'आकांक्षा का क्या होगा?'

Tue, 14 Jan 2020 01:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 14 Jan 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Twitter Handle of Colors Mistakenly Wrote Mahira Chhabra Instead of Sharma
Paras and Mahira - फोटो : twitter

टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 लगातार सुर्खियों में बना रहता है। हर बार इसके कंटेस्टेंट्स की वजह से ये शो चर्चा में रहता है। लेकिन इस बार ये शो बन गया है सोशल मीडिया की गलती की वजह से चर्चा का विषय। किसी से कोई गलती हो और यूजर्स उसे ट्रोल ना करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है।

Bigg Boss 13 Twitter Handle of Colors Mistakenly Wrote Mahira Chhabra Instead of Sharma
Mahira Sharma - फोटो : twitter

गलती हुई कलर्स के ट्विटर हैंडल से। जैसे ही ये गलती हुई, लोगों ने शुरू कर दिया कलर्स को ट्रोल करना। हुआ कुछ यूं कि बीती रात कलर्स के ट्विटर हैंडल से एक चूक हो गई। जिसकी वजह से चैनल का ट्विटर हैंडल लोगों के निशाने पर आ गया। कलर्स के ट्विटर हैंडल ने एक ट्वीट किया, इस ट्वीट में उन्होंने बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स का सरनेम की बदल दिया।

Bigg Boss 13 Twitter Handle of Colors Mistakenly Wrote Mahira Chhabra Instead of Sharma
Mahira Sharma - फोटो : twitter

दरअसल कलर्स के ट्विटर हैंडल से बीती रात ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा था, 'क्या पारस छाबड़ा ने माहिरा छाबड़ा के भाई को नल्ला पाव कहकर गलती कर दी?' इस ट्वीट पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Twitter Handle of Colors Mistakenly Wrote Mahira Chhabra Instead of Sharma
Mahira and Paras - फोटो : voot

लोग इस ट्वीट पर जवाब देकर पूछ रहे हैं कि 'क्या पारस और माहिरा की शादी हो गई?' एक यूजर ने लिखा, 'जिस ने भी ये ट्वीट किया है उसने जरूर कोई सस्ता नशा किया होगा।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ट्विटर हैंडलर्स के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के लिए तालियां'।
 




 

 

 

 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Twitter Handle of Colors Mistakenly Wrote Mahira Chhabra Instead of Sharma
Paras and Mahira - फोटो : twitter

गौरतलब है कि माहिरा और पारस बिग बॉस हाउस में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों के प्यार में होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। लेकिन पारस की बिग बॉस हाउस के बाहर गर्लफ्रेंड हैं आकांक्षा पुरी। वहीं बीत दिनों खबरें ऐसी भी आई थीं कि पारस ने आकांक्षा को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में उन्होंने अपने और माहिरा के रिश्ते को खेल का हिस्सा बताया है। उन्होंने लिखा था कि वो माहिरा के साथ गेम में बने रहने के लिए सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed