{"_id":"5e1d74718ebc3e87d171e8a7","slug":"bigg-boss-13-weekend-ka-vaar-deepika-padukone-greets-salman-khan-with-namaste-in-sara-ali-khan-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान से ये काम सीख रही हैं दीपिका पादुकोण, बिग बॉस में सलमान के सामने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान से ये काम सीख रही हैं दीपिका पादुकोण, बिग बॉस में सलमान के सामने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका- सलमान और सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका अपनी फिल्म 'छपाक' का जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। ऐसे में दीपिका हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में भी पहुंची और इस दौरान उन्होंने अपनी एक ऐसी आदत के बारे में बताया जो वो सारा अली खान से सीख रही हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल फिल्म छपाक के लिए प्रचार के लिए जैसे ही दीपिका पादुकोण शो बिग बॉस 13 के स्टेज पर पहुंची तो उन्होंने सलमान खान को हाथ जोड़कर अभिवादित किया। ऐसे में सलमान खान ने भी मस्ती मस्ती में कह दिया कि, 'आप अमित जी (अमिताभ बच्चन) कब से हो गई हो?'
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : instagram
सलमान की बात सुनकर दीपिका ने भी तपाक से कह दिया,'सारा अली खान से सीख रही हूं। वो ऐसे ही करती हैं। फिर दीपिका ने कहा- लव यू सारा।' वैसे ये बात तो सभी जानते हैं कि सारा अली खान जब भी मीडिया के सामने आती हैं तब वो हाथ जोड़कर ही सभी को नमस्कार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sara and Ibrahim Ali Khan
- फोटो : file photo
बता दें कि यह भी एक दिलचस्प संयोग ही है कि एक तरफ जहां दीपिका ने कहा कि वो सारा अली खान से हाथ जोड़कर नमस्कार करना सीख रही हैं तो वहीं सारा भी दीपिका की फिल्म के ही सीक्वल में जल्दी ही नजर आने वाली हैं। दीपिका- सैफ की फिल्म लव आजकल के सीक्वल में सारा और कार्तिक नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
बात दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की करें तो फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी नजर आ रहे हैं। फिल्म एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म ने अभी तक कुल 21.37 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।