एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/hrithikroshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋतिक रोशन इन दिनों अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि अपने नए घर को खरीदने के लिए उन्होंने बड़ा निवेश किया है। ऋतिक रोशन के ये फ्लैट्स 14वें, 15वें और 16वें मंजिल पर स्थित हैं। सी फेसिंग बिल्डिंग में बने ये फ्लैट्स जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर स्थित हैं। ऋतिक जल्द ही परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो सकते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उनके उस घर की तस्वीरें दिखाते हैं जहां वह अभी रह रहे हैं।
2 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन का यह घर मुंबई में सी फेसिंग है। कोरोना काल को देखते हुए ऋतिक भी परिवार के साथ घर पर ही रहे। इस दौरान उन्होंने अपने घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। एक इंटरव्यू में ऋतिक ने अपने घर के बारे में कहा था कि ‘यह एक ऐसी जगह होती है जहां कोई नियम से बंधा नहीं होता। लोग खुद के साथ वक्त बिताते हैं, आराम करते हैं।‘
3 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन ने अपनी ये सेल्फी बालकनी से ली है। उनके पीछे लगे शीशे में समंदर के रिफ्लेक्शन को देखा जा सकता है। बालकनी में बैठने की भी व्यवस्था है। साथ ही शीशे से लगे एरिया में भी घर के सदस्यों के लिए बैठने और आराम करने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। ऋतिक और सुजैन का भले ही तलाक हो गया हो लेकिन दोनों के बीच अभी भी अच्छी बॉन्डिंग है। सुजैन को कई बार ऋतिक के घर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। लॉकडाउन के शुरुआती चरण में काफी दिनों वो ऋतिक के साथ ही रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/hrithikroshan
शाम को परिवार के बैठने के लिए यह परफेक्ट जगह है। जहां कॉफी, किताबों के साथ वक्त गुजारा जा सकता है। ऋतिक के दोनों बेटे अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था- क्या इससे अच्छी जगह हो सकती है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।