फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: ऋतिक रोशन की नानी का निधन, मशहूर निर्माता निर्देशक जे ओम प्रकाश की पत्नी नहीं रहीं

Thu, 16 Jun 2022 07:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan maternal grandmother passes away she was Wife of Producer Director J Om Prakash
निर्देशक जे ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ऋतिक रोशन के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता की नानी पद्मा रानी का 91 वर्ष की आयु निधन हो गया। वह मशहूर निर्देशक दिवंगत जे ओमप्रकाश की पत्नी थीं। वृद्धावस्था की वजह से वह काफी समय से बिस्तर पर थीं। 16 जून यानी आज तकरीबन तीन बजे के आस-पास नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। पद्मा रानी का अंतिम संस्कार सुबह करीब साढ़े दस बजे मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया।



जे ओमप्रकाश का साल 2019 में हो चुका है देहांत
हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में देने वाले निर्माता, निर्देशक जे ओमप्रकाश का भी साल 2019 में निधन हो गया था। जे ओमप्रकाश यानी अपने नाना को मुखाग्नि भी ऋतिक ने ही दी थी। जे ओमप्रकाश को आप की कसम (1974), अपनापन (1977), आदमी खिलौना है (1983) जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।

नाना-नानी के बेहद करीब रहे हैं ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन अपने नाना और नानी दोनों के ही बेहद करीब रहे हैं। वह अपने नाना जी को डेडा कहकर बुलाते थे, अभिनेता ने अपने नाना का 92वां जन्मदिन धूमधाम से पूरे परिवार के साथ मनाया था, जिसकी तस्वीरें भी साझा करते हुए उन्होंने अपने नाना के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed