फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ms.Marvel: मार्वल सिनेमेटिक यूनिर्वस की दुनिया में बढ़ता बॉलीवुड का दबदबा, 'मिस मार्वल' में आए शाहरुख खान

Thu, 16 Jun 2022 06:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ms Marvel: Marvel series Second Episode written update Shahrukh Khan made a shocking appearance bollywood hollywood
मिस मार्वल में हुई शाहरुख की एंट्री - फोटो : social media

हॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी में से एक मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की दुनिया दिन-ब-दिन बड़ी होती जा रही है। 'वॉट इफ' और 'वांडा विजन' जैसी सफल सीरीज देने के बाद इस साल मार्वल ने अपनी वेब सीरीज के यूनिवर्स को एक नया आयाम दिया है। इस साल मार्वल ने अपनी पहली मुस्लिम सुपरहीरो सीरीज 'मिस मार्वल' लॉन्च की है, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है। इसके हर एपिसोड में एक से बढ़कर एक सीन्स दिखाए जा रहे हैं, जो मार्वल की हर फिल्म में देखने को मिलता है। लेकिन हाल ही में इस सीरीज में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जो साबित करता है कि सुपरहीरोज के इस यूनिवर्स में बॉलीवुड अपने पैर पसार रहा है।

Ms Marvel: Marvel series Second Episode written update Shahrukh Khan made a shocking appearance bollywood hollywood
शाहरुख खान, मिस मार्वल - फोटो : social media

मार्वल में बॉलीवुड
हर हफ्ते एमसीयू की इस वेब सीरीज का एक एपिसोड रिलीज किया जाता है। अभी तक इसके दो एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। इस हफ्ते रिलीज हुए एपिसोड की सारी लाइमलाइट बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान लूट कर ले गए। इसमें कमला खान (मिस मार्वल) और उसकी बेस्ट फ्रेंड नाकिया भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के साथ-साथ साउथ एशिया में महिलाओं के हक के बारे भी बात करते दिखाई दिए। मिस मार्वल का दूसरा एपिसोड बहुत ही मजेदार था। हर एपिसोड में हमारी मिस मार्वल अपनी शक्तियों के साथ कुछ नया सीख रही है, जो उसे कॉन्फिडेंट बना रहा है। इसका ही नतीजा है कि उसने वर्षों बाद अपनी टीचर को सही करते हुए अपना नाम बताया।

Ms Marvel: Marvel series Second Episode written update Shahrukh Khan made a shocking appearance bollywood hollywood
शाहरुख खान, मिस मार्वल - फोटो : social media

ऐसे हुई शाहरुख की एंट्री 
मिस मार्वल के दूसरे एपिसोड में ही कमला को अपने सीनियर से प्यार हो गया है, जिसका नाम कामरान है। हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड  में कमला और कामरान की दोस्ती हो जाती है, जिसकी वजह शाहरुख खान के लिए दोनों का प्यार होता है। दोनों के बीच हुई पूरी बातचीत बॉलीवुड फिल्मों के इर्द-गिर्द घूमती है। कमला, कामरान से पूछती है क्या उसने बॉलीवुड फिल्में देखी हैं। कामरान, बड़ी दिलचस्पी लेकर इसका जवाब देता है। वह बोला,'हां, लेकिन सिर्फ बेहतरीन फिल्में जैसे बाजीगर।' इसके बाद दोनों 'डीडीएलजे' के बारे में बात करती हैं और यही बातचीत इस एपिसोड को इंटरेस्टिंग बनाती है। दोनों के बीच दोस्ती की कड़ी बन किंग खान फरहान अख्तर और फवाद खान की एंट्री से पहले सारी लाइमलाइट चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Marvel: Marvel series Second Episode written update Shahrukh Khan made a shocking appearance bollywood hollywood
ms marvel - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वल में आ रहे बदलाव 
किसने सोचा था कि मार्वल यूनिवर्स में हमें कभी बॉलीवुड फिल्मों और उसके सितारों के बारे में सुनने मिलेगा? बातचीत में हुई शाहरुख की इस एंट्री ने साबित कर दिया है कि दुनिया में बॉलीवुड और इसके स्टार्स क्या मुकाम रखते हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री किसी से भी पीछे नहीं है। मार्वल की रची इस नई दुनिया को आप हर हफ्ते डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed