फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन ने की टाइगर श्रॉफ के जबरदस्त डांस की तारीफ तो खुशी से झूम उठे एक्टर, कहा- गुरुजी आपने....

Sun, 17 Jan 2021 01:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 17 Jan 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan praised Tiger Shroff dancing skill actor said Thank you Guruji
tiger and hrithik

बॉलीवुड के बागी एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने जबरदस्त डांस और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों टाइगर सोशल मीडिया पर अपने नए डांस वीडियो को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं।टाइगर को अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के चलते खूब तारीफ मिल रही है। हालांकि उनके लिए सबसे खास तारीफ आई है ऋतिक रोशन की तरफ से जिन्हें टाइगर अपना गुरु मानते हैं।

Hrithik Roshan praised Tiger Shroff dancing skill actor said Thank you Guruji
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram

ऋतिक रोशन ने टाइगर के इस गाने का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा- बहुत प्यारा है। ऋतिक के मुंह से अपने लिए ये तारीफ सुनकर टाइगर को बेहद खुशी हुई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए लिखा- वाह, मेरा तो दिन ही बन गया गुरुजी। आपको बहुत बहुत धन्यवाद। 



 
Hrithik Roshan praised Tiger Shroff dancing skill actor said Thank you Guruji
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डांस के मामले में ऋतिक रोशन को टक्कर देने वाला पूरे बॉलीवुड में कोई नहीं दिखता है। हालांकि टाइगर श्रॉफ के डांस को भी लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन टाइगर खुद को शिष्य और ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं। ऋतिक को जन्मदिन की बधाई देते हुए भी टाइगर ने उन्हें अपना गुरु बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan praised Tiger Shroff dancing skill actor said Thank you Guruji
tiger shroff - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ ने भले ही बॉलीवुड में हीरो के रोल में बहुत ज्यादा सफलता ना पाई हो, लेकिन उनके एक्शन सीन और बेहतरीन डांस मूव्स लोगों को उनका दीवाना बना देते हैं। फिल्म 'वॉर' में टाइगर ने डांस और एक्शन दोनों ही मामलों में ऋतिक को जबरदस्त टक्कर दी थी।
विज्ञापन
Hrithik Roshan praised Tiger Shroff dancing skill actor said Thank you Guruji
tiger shroff - फोटो : insatgram

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर आखिरी बार फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। हालांकि आने वाले समय में टाइगर और भी कई धमाकेदार फिल्मो में नजर आने वाले हैं जिसमें 'बागी 4', 'हीरोपंती 2' और 'गणपति' शामिल है। 'वॉर' में ऋतिक और टाइगर की जबरदस्त बॉडिंग देखकर फैंस एक बार फिर से इस जोड़ी को पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि गुरु और शिष्य की जोड़ी अगली बार कब साथ नजर आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed