फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने एलईडी लाइट मास्क पहन साझा की डरावनी तस्वीर, लोगों को आई भावेश जोशी सुपरहीरो की याद

Sun, 17 Jan 2021 12:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 17 Jan 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone scare her fans by wearing light up mask as she shares a random click
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने मास्क लगाकर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। 

Deepika Padukone scare her fans by wearing light up mask as she shares a random click
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

इस तस्वीर में दीपिका एपीआई फोटो से काफी लग दिख रही हैं। दरअसल, इस फोटो में दीपिका का चेहरा पूरी तरह से फेस मास्क से कवर है। जिसकी वजह से हमेशा ग्लैमरस और ब्यूटीफुल दिखने वाली दीपिका इसमें अपने अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। हालांकि, उनका अंदाज फैंस को बेहफ पसंद आ रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Deepika Padukone scare her fans by wearing light up mask as she shares a random click
deepika - फोटो : instagram

बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट और ट्विटर से सभी पोस्ट डिलीट कर दी थी।  इस घटना के बाद से दीपिका के सभी फैन हैरान हो गए थे कि आखिर दीपिका ने अपने सभी पोस्ट डिलीट क्यों की। हालांकि दीपिका सोशल मीडिया पर अभी भी एक्टिव हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड 'पोस्ट अ पिक्चर ऑफ' को पूरा करते हुए दीपिका फैंस के साथ अपनी कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone scare her fans by wearing light up mask as she shares a random click
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

इससे पहले भी दीपिका ने इस चैलेंज के तहत और भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जो फैंस को काफी पसंद आईं थी। वहीं दीपिका ने अपनी रणथैंभोर ट्रिप की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं। बता दें कि नए साल के मौके पर दीपिका अपने पति के साथ रणथैंभोर गईं थीं जहां दोनों ने खूब मस्ती की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

विज्ञापन
Deepika Padukone scare her fans by wearing light up mask as she shares a random click
Ranveer, Deepika

बता दें कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों आज के समय के बहुत ही मशहूर सितारे हैं। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री खूब अच्छी लगती है। शादी से पहले दीपिका और रणवीर 'राम लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार फिल्म '83' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म '83' में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed