भारत में शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया। देशभर में शुरू हुए इस कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं इस टीकाकरण को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खुशी जताई है। चलिए आपको बताते हैं किस सेलेब्स ने क्या कहा?
Covid 19 Vaccination: अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, जानें कोरोना टीकाकरण पर क्या बोले बॉलीवुड सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कंगना रणौत ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में शुरू हुए टीकाकरण अभियान पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो रिट्वीट किया है जिसमें एम्स के डायरेक्टर टीका लगवा रहे हैं। इस पर कंगना ने लिखा है, 'अद्भुत, और इंतजार नहीं कर सकती।'
Wonderful!! Can’t wait 🙏 https://t.co/4vriCefEUr
कंगना के अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने इस टीकाकरण की शुरुआत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'जय हो'। इसके अलावा उन्होंने थम्स अप और ताली वाले इमोजी बनाकर इसका स्वागत किया।
Jai Jo!! 👍👏👏👏 https://t.co/f1Rz8NK7l1
अभिनेता तुषार कपूर ने इस टीकाकरण अभियान पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, 'मुबारक हो .... दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू, जय हिन्द।'
Mubarak ho....the world’s largest immunisation drive begins, #JaiHind https://t.co/ImG8o5yE4F
निम्रत कौर ने ट्वीट किया, 'दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन ड्राइव को शुरू करने वाले सभी अधिकारियों के लिए शुभकामनाएं। यह एक बहुप्रतीक्षित अंत की एक सहज, सफल शुरुआत हो सकती है।'
Wishing the very best of luck to all the medics initiating the world’s #LargestVaccineDrive on this momentous day. May this be a smooth, successful beginning of a much awaited end. God speed!! 🇮🇳🧿