{"_id":"59f074b64f1c1b65548b918f","slug":"hrithik-roshan-shared-his-mother-s-birthday-photo-on-instagram-he-s-saw-with-his-ex-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आए ऋतिक, वजह कंगना रनौत नहीं कुछ और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आए ऋतिक, वजह कंगना रनौत नहीं कुछ और
टीम डिजिटल / अमर अमर उजाला
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के जन्मदिन की फोटो शेयर की हैं। फोटो में उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान और दोनों बेटे भी नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार ऋतिक ने अपनी मां पिंकी रोशन की बर्थडे पार्टी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी मां के लिए के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा। उन्होंने दो फोटो शेयर की।
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
ऋतिक ने एक फोटो अपनी मां यानि पिंकी रोशन की शेयर की है, जिसमें वो हाथ में फूलों के बुके पकड़े दिख रही हैं। इस फोटो पर ऋतिक ने मां के प्रति प्यार जाहिर करते हुए लिखा है 'जब आप आती हो मां तो सच में उम्र सिर्फ एक व्यर्थ गिनती नजर आती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं दूसरी फोटो में उनकी पूर्व पत्नी और उनके दोनों बेटों के साथ उनके करीबी भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि फोटो में कोई भी बड़ा फिल्मस्टार नजर नहीं आ रहा है, केवल रिश्तेदार और करीबी दोस्त दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतिक और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान के बीच नजदीकियां आती दिख रही हैं। इससे पहले इन दोनों को फैमिली के साथ एक वैकेशन बिताने वाली जगह पर भी दिखा गया था।