बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। किसी भी तरह का आउटफिट हो वो कैरी करने में बिल्कुल नहीं झिझकते हैं हालांकि कपड़ों की वजह से उन्हेें ट्रोल भी होना पड़ा है। इस बार ऋतिक रोशन ने अपने कपड़ों की तुलना रणवीर सिंह से कर डाली।
विदेश में तौलिया पहनकर घूमने लगे ऋतिक रोशन, बोले- 'रणवीर सिंह से मिली प्रेरणा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक इन दिनों दुबई में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने रेड टी-शर्ट पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने तौलिए को लुंगी की तरह बांधा हुआ है। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि ऋतिक के एक पैर में चोट लगी हुई है क्योंकि उन्होंने उस पर पट्टी बांधी है।
अपनी तस्वीर के साथ ऋतिक रोशन ने लिखा- 'फैशन की प्रेरणा शायद मैंने रणवीर सिंह से ली है।' ऋतिक की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया।
. Pic courtesy : @iam_sentinel . . Fashion inspiration courtesy : I guess @ranveersingh . .
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 काफी अच्छा रहा। उनकी फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋतिक जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार होगा जब वो किसी हॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे। इससे पहले कई बॉलीवुड सितारे हैं जो हॉलीवुड में नाम कमा चुके हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, इरफान खान, ऐश्वर्या राय, ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे अभिनेता हैं।
ऋतिक की आखिरी रिलीज फिल्म 'वॉर' थी जो अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की मुख्य भूमिका थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है जबकि यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
29 साल में कितना बदल गईं पूजा बेदी, फिल्मों में अभिनय से ज्यादा बोल्ड लुक से बटोरी थीं सुर्खियां