{"_id":"5abccff54f1c1bfc298b4833","slug":"hrithik-roshan-starrer-super-30-heartfelt-poem-will-inspire-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे के 12वें बर्थडे पर ऋतिक ने ट्विटर पर शेयर की कविता, वीडियो देख जोश से भर जाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे के 12वें बर्थडे पर ऋतिक ने ट्विटर पर शेयर की कविता, वीडियो देख जोश से भर जाएंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में जिस बात को लेकर ऋतिक की चर्चा हो रही है वो है फिल्म 'सुपर 30'। जी हां एक्शन से भरपूर फिल्में करने वाले ऋतिक पहली बार एक बिहारी टीचर की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
ऋतिक रोशन
- फोटो : Self
सुपर 30 में टीचर का किरदार निभाते हुआ लगता है इसका असर ऋतिक की निजी जिंदगी पर भी पड़ने लगा है। ऋतिक रोशन ने एक इंस्पिरेशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कविता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। कविता कुछ इस तरह है... 'डर से मत डर कुछ अलग कर...'।
To all our sons and daughters and to the child within us all. Sharing something I wrote . ( headphones please) pic.twitter.com/e6eROF770t
— Hrithik Roshan (@iHrithik) March 28, 2018
Hrithik Roshan
ऋतिक ने यह वीडियो अपने बड़े बेटे रेहान रोशन के 12वें जन्मदिन के मौके पर ट्वीट किया है। 1 मिनट 28 सेकंड का ये वीडियो भावुक कर देने वाला है। वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा, 'मैं कुछ शेयर कर रहा हूं जो मैंने लिखा है... यह सभी बेटे और बेटी... और खुद के बच्चों के लिए प्रेरित है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक के बड़े बेटे रेहान 28 मार्च 2018 को बारह साल के हो गए हैं। और हर बार की तरह यह खास दिन भी रितिक और उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने एक साथ, पूरे परिवार की मौजूदगी में मनाया।
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
अगर बात करें ऋतिक के फिल्मों की तो विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन, भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ और बिहार के सुपर 30 की शुरुआत करने वाले आनंद कुमार के किरदार में नजर आने वाले हैं।