बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'सुपर 30' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। इस फिल्म में वह बिहार के गणितिज्ञ आनंद कुमार के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि आनंद कुमार पटना में गरीब बच्चों के लिए आईआईटी की तैयारी के लिए क्लासेस चलाते हैं। हर साल उनके कोचिंग सेंटर से अधिकतर बच्चे आईआईटी क्रेक करने में सफल रहते हैं।
{"_id":"5b7567c542c7920e43354624","slug":"hrithik-roshan-starrer-super-30-shooting-finished","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुपर 30' की शूटिंग हुई खत्म, अब ऋतिक को सता रहा होगा कंगना का डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सुपर 30' की शूटिंग हुई खत्म, अब ऋतिक को सता रहा होगा कंगना का डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
super 30
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
super 30
- फोटो : अमर उजाला
'सुपर 30' को विकास बहल ने डायरेक्ट की है और इसको लेकर नई अपडेट आ रही है कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। शूटिंग खत्म होने की जानकारी फिल्म से जुड़ी एक्ट्रेस म्रुनाल ठाकुर ने दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘मैं इस फिल्म में एक क्लासिकल डांसर का किरदार निभा रही हूं। मैंने बिरजू महाराज के शिष्य से कत्थक की शिक्षा ली है। मैं और रेनू शर्मा पिछले कुछ महीनों से लगातार डांस क्लासिज में हिस्सा ले रहे हैं।’
Yayyyysuper30 #mrunalthakur #super30 #teamsuper30
A post shared by mrunalthakur_update (@mrunalthakur_update) on
super 30
गौरतलब है कि डायरेक्टर विकास पहले इस फिल्म को आनंद कुमार की बोयोपिक के तौर पर परदे पर उतारने वाले थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्होंने इसकी कहानी में बदलाव करने का फैसला लिया। दरअसल आनंद कुमार के दावों पर उठे सवालों के बाद गहराते विवाद के चलते प्रोड्यूसर्स ने फिल्म में बदलाव का फैसला कर लिया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते हैं और इसलिए ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
'सुपर 30' की कहानी एक गणितज्ञ की जिंदगी के आसपास जरुर घूमेगी, जिसका कोचिंग संस्थान सफल हो जाता है, लेकिन इसे स्पष्ट रूप से बायोपिक नहीं कहा जाएगा। 'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत यह फिल्म 23 नवंबर, 2018 को रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस टक्कर कंगना रनौत की ‘मणिकर्णिका’ से होगी, जो अगले साल गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज होगी। बीते दिन ही ‘मणिकर्णिका’ की टीम ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया था, जिसको दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है।