फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CONFIRMED: वेधा का रोल करने को ऋतिक की हरी झंडी, आमिर खान को भाए इस किरदार में दिखेगा डुग्गू का दम

Sat, 27 Mar 2021 07:07 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Steps Into Gangster Vedha’s Role For The Hindi Remake Of Film Vikram Vedha
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय सिनेमा के दो बेहतरीन कलाकारों आर माधवन और विजय सेतुपति को लेकर बनी फिल्म ‘विक्रमवेधा’ हिंदी सिनेमा के जिस दर्शक ने भी सबटाइटल्स या कि डब संस्करण में देखी है, सब के सब इस फिल्म के हिंदी रीमेक का लंबे समय से इंतजार करते रहे हैं। कभी शाहरुख खान और माधवन के साथ बनने जा रही ये फिल्म आमिर खान और सैफ अली खान से होते हुए अब ऋतिक रोशन और सैफ अली खान पर आकर रुकी है। ऋतिक रोशन के पास पहले ये फिल्म पुलिस इंस्पेक्टर के रोल के लिए गई थी और तब उन्होंने इसके लिए मना कर दियाथा। लेकिन, आमिर खान के फिल्म में डॉन का किरदार करने से मना करने के बाद ऋतिक की इस फिल्म में फिर से एंट्री हो गई है।  फिल्म में विजय सेतुपति वाला किरदार करने के लिए उन्होंने हां कर दी है और इसकी पुष्टि भी उनके दफ्तर ने ‘अमर उजाला’ से कर दी है।

Hrithik Roshan Steps Into Gangster Vedha’s Role For The Hindi Remake Of Film Vikram Vedha
विक्रम वेधा

2017 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की निर्देशक जोड़ी पुष्कर और गायत्री ही इसे हिंदी में बनाने की कोशिशों में अरसे से लगे हैं। मूल फिल्म में पुलिस अफसर विक्रम बने माधवन को इसके हिंदी संस्करण में वेधा के किरदार में लाकर ये फिल्म हिंदी में बनने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन, इसे बनाने वाली कंपनी वाई नॉट स्टूडियो की भागीदार रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसके हिंदी रीमेक राइट्स अपनी ही एक और सहयोगी कंपनी प्लान सी स्टूडियोज को दे दिए। प्लान सी स्टूडियोज नीरज पांडे व शीतल तलवार की कंपनी फ्राइडे पिक्चरवर्क्स और रिलांयस एंटरटेनमेंट की साझे में बनी कंपनी है।

Hrithik Roshan Steps Into Gangster Vedha’s Role For The Hindi Remake Of Film Vikram Vedha
आमिर खान - फोटो : social media

प्लान सी स्टूडियोज के सीन में आने के बाद सबसे पहले माधवन और शाहरुख वाला प्रोजेक्ट बंद हुआ। पिक्चर में इसके बाद आए आमिर खान। आमिर खान को इसके हिंदी रीमेक की पूरी स्क्रिप्ट चाहिए थी तो नीरज पांडे और गीतकार मनोज मुंतशिर ने गोवा जाकर मूल फिल्म का हिंदी संस्करण लिखा। फिल्म में वेधा के कारोबार के लिए तमाम नए विचारों पर विमर्श हुआ और एक बिल्कुल अनोखा अंतर्राष्ट्रीय अवैध कारोबार इस फिल्म में आमिर के किरदार को संभालने की बात तय हुई। वेधा के किरदार को ये अब तक का अनदेखा कारोबार देने का विचार नीरज पांडे को मिला वरिष्ठ फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल से। आमिर को सब कुछ पसंद आया लेकिन विजय सेतुपति के फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम करने से मना करते ही सब कुछ उलट पलट हो गया। आमिर ने स्क्रिप्ट का बहाना करके ये फिल्म करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Steps Into Gangster Vedha’s Role For The Hindi Remake Of Film Vikram Vedha
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर जब ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में वेधा का किरदार करने के लिए मन बना रहे थे तो उस समय नीरज पांडे ने पुलिस इंस्पेक्टर का रोल ऋतिक रोशन को ऑफर किया था। उनके मना करने पर यह रोल सैफ अली खान के पास गया। लेकिन, आमिर के फिल्म से बाहर होने के बाद ये स्क्रिप्ट फिर से ऋतिक रोशन के पास पहुंची है और इस बार वेधा के रोल के लिए। फिल्म ‘अग्निपथ’ में एक निगेटिव किरदार में खूब वाहवाही लूट चुके ऋतिक रोशन के लिए वेधा का किरदार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का सूखा खत्म सकता है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Steps Into Gangster Vedha’s Role For The Hindi Remake Of Film Vikram Vedha
ऋतिक रोशन

इस बारे में ऋतिक रोशन से संपर्क करने पर उनके करीबी सूत्रों ने ऋतिक रोशन के इस फिल्म लिए हां करने की पुष्टि कर दी है। फिल्म की शूटिंग की तारीखों आदि पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म को हिंदी में भी पुष्कर और गायत्री ही निर्देशित कर रहे हैं। नीरज पांडे के दफ्तर में इस फिल्म को लेकर हलचल काफी तेज है। ऋतिक रोशन भी फिल्म की स्क्रिप्ट की अंतर्धारा समझने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण की कहानी उत्तर प्रदेश से लेकर कोलकाता तक फैली है। और, इसमें दोनों किरदारों के लिए कलाकारी दिखाने की असीम संभावनाएं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed