फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंग्रेजी का डर भगाने आए स्टूडेंट्स बोले-'बसंती नो डांस', ऋतिक ने दिया ऐसे लोगों को करारा जवाब

Sat, 29 Jun 2019 06:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 29 Jun 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 song Basanti No Dance breaks language barrier as dil Bihari speaking
#BasantiNoDance - फोटो : social media

बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' #Super30 का नया गाना 'बंसती नो डांस'  #BasantiNoDance रिलीज हो गया है। अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे इस गाने के बोल दिल छू जाते हैं। फिल्म का यह तीसरा गाना है। गाने से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) उन लोगों को करारा जवाब दे रहे हैं जो किसी की भाषा से उनकी क्षमता आंकते हैं।

Hrithik Roshan Super 30 song Basanti No Dance breaks language barrier as dil Bihari speaking
#BasantiNoDance - फोटो : social media

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने फिल्म के इस शानदार गाने को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'अंग्रेजी का डर हटाओ क्योंकि ऐसे बहुत से दरवाजे हैं दुनिया में जो सिर्फ इसीलिए नहीं खुलते क्योंकि लोग 'May I come in' नहीं कह पाते।' गाने के बोल अंग्रेजी में है जो कि शोले फिल्म के डायलॉग्स से लिए गए हैं।

Hrithik Roshan Super 30 song Basanti No Dance breaks language barrier as dil Bihari speaking
super 30 - फोटो : Twitter

इस गाने को ऋतिक रोशन और स्टूडेंट्स पर फिल्माया गया है। बेशक गाने में ऋतिक का डांस भी नहीं है। लेकिन फिर भी वह अपने छात्रों को प्ले के जरिए प्रभावित करने में कामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। गाने में एक्टर अमित साध भी नजर आ रहे हैं। गाने में ऋतिक के स्टूडेंट्स कह रहे हैं- दिल बिहारी स्पीकिंग भाषा जाने न ही दूसरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 song Basanti No Dance breaks language barrier as dil Bihari speaking
super 30 - फोटो : social media

बात करें सुपर 30 की तो बेशक फिल्म बनने के बाद से ही विवादों में रही हो लेकिन इसे पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है। यहां तक की हर बारीकी को अपने किरदार में डालने के लिए आनंद कुमार ने भी ऋतिक (Hrithik Roshan) की प्रशंसा की है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसकी आलोचना भी हुई।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Super 30 song Basanti No Dance breaks language barrier as dil Bihari speaking
Hrithik Roshan - फोटो : social media

सुपर 30 में ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इससे पहले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। वहीं 'सुपर 30' से पहले वो 'लव सोनिया' में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह संधू, विरेंद्र सक्सेना और अमित साध जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed