{"_id":"5d1748858ebc3e3ccc2e4e50","slug":"ayushmann-khurrana-film-article-15-friday-box-office-collection-broked-badhai-ho-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस के किरदार में दर्शकों को पसंद आए आयुष्मान खुराना, पहले दिन आर्टिकल 15 ने की इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुलिस के किरदार में दर्शकों को पसंद आए आयुष्मान खुराना, पहले दिन आर्टिकल 15 ने की इतनी कमाई
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Article 15
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के चोटी के तीन सितारों में शामिल अभिनेता आयुष्मान खुराना ने साबित कर दिया है कि कंटेंट पर भरोसा हो तो फिल्मों की ओपनिंग भी बेहतर हो ही जाती है। आयुष्मान की नई फिल्म आर्टिकल 15 के पहले दिन के कलेक्शन ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर उनकी स्थिति मजबूत की है बल्कि ये भी साबित किया है कि छोटे बजट की अच्छी कहानियों पर बनी फिल्मों में उनसे बेहतर दूसरा कोई नहीं है।
2 of 5
फिल्म आर्टिकल -15
- फोटो : ANI
निर्देशक अनुभव सिन्हा की जाति व्यवस्था पर सीधी चोट करती ऑफबीट फिल्म आर्टिकल 15 ने पूरे देश में शुक्रवार को पांच करोड दो लाख रुपये का कारोबार किया। यह कलेक्शन फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में लगाए गए सारे अनुमानों से कहीं ज्यादा है। ट्रेड पंडित इस फिल्म के पहले दिन साढ़े तीन करोड़ से चार करोड़ कमाने का अनुमान लगा रहे थे, वहीं अमर उजाला ने इसका पहले दिन का कलेक्शन पांच करोड़ रुपये तक रहने की गणना की थी। यह फिल्म इस गणना पर बिल्कुल सही बैठी।
3 of 5
आर्टिकल 15
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की शुक्रवार के सुबह के शोज में शुरूआत कमजोर रही है लेकिन दोपहर के बाद के शोज में धीरे धीरे कलेक्शन बढ़ता गया। बड़े शहरों के इवनिंग और नाइट शोज ने इस कलेक्शन को बेहतर करने में मदद की। फिल्म को जी स्टूडियोज ने रिलीज किया है और फिल्म का मझोले और छोटे शहरों में बिल्कुल कोई प्रचार नहीं किया गया। सिंगल स्क्रीन थिएटर्स वाले उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों के लोगों को पता ही नहीं चला कि ऐसी कोई फिल्म रिलीज भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
badhai ho
- फोटो : लाल सिंह
आयुष्मान खुराना की अपनी फिल्मों की बात करें तो उनके करियर की यह फिल्म बधाई हो के बाद की दूसरे सबसे अच्छी ओपनिंग रही। बधाई हो ने पिछले साल दशहरा के दिन गुरुवार को रिलीज होकर सात करोड़ 35 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। आयुष्मान की दूसरी फिल्मों में शुभ मंगल सावधान की ओपनिंग दो करोड़ 71 लाख, अंधाधुन की ओपनिंग दो करोड़ 70 लाख और बरेली की बर्फी की ओपनिंग दो करोड़ 42 लाख रुपये रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
Article 15
- फोटो : file photo
फिल्म आर्टिकल 15 को ज्यादातर समीक्षकों ने सराहा है। अमर उजाला के रिव्यू में भी फिल्म को साढ़े तीन स्टार मिले हैं। इस रिव्यू को फिल्मों की रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी ने भी अपने पेज पर जगह दी है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के जरिए सुधरेगा और फिल्म पहले वीकएंड में करीब 18 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।