{"_id":"59d8f88c4f1c1bee688b49b6","slug":"hrithik-roshan-tells-to-anchor-arnab-goswami-on-kangana-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक ने किया बड़ा खुलासा, आधी रात को मेरे कमरे में आईं थी कंगना, रंगोली ने मांगी थी माफी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक ने किया बड़ा खुलासा, आधी रात को मेरे कमरे में आईं थी कंगना, रंगोली ने मांगी थी माफी
Sun, 08 Oct 2017 07:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Sun, 08 Oct 2017 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरहीरो ऋतिक रोशन ने न्यूज चैनल 'रिपब्लिक' पर एंकर अर्नब गोस्वामी से कंगना पर खुलकर बात की है। ऋतिक ने साफ कहा कि उनका कंगना से किसी भी तरह का कोई रिश्ता नहीं रहा है।
2 of 7
Hrithik Roshan
अर्नब ने ऋतिक पर पहला सवाल दागते हुए पूछा कि कंगना ने आरोप लगाया है कि 'आपने उन्हें पेरिस में प्रपोज किया और कुछ प्राइवेट फोटो भी लीक किए।' इस पर ऋतिक ने इस सवाल का बहुत धैर्य से जवाब दिया कि 'अब बस बहुत हो गया और मुझे इस पर ना बोलने की सलाह दी गई है, मैं इस पर बात करने के लिए सहज नहीं हूं, मैं बस अब करुंगा ना कि कहूंगा।'
3 of 7
Hrithik Roshan
ऋतिक ने बताया कि 'वे कंगना से पहली बार फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग के दौरान 2008 और 2009 में मिले थे और उस वक्त हम एक दोस्त की तरह थे।' कंगना ने कहा कि वे मुझसे प्रेरित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रितिक और कंगना
ऋतिक ने अर्नब को बताया कि कंगना से उनका कोई रिलेशन नहीं है। ऋतिक ने कहा कि 'कंगना को फिल्म 'क्रिस 3' के सेट पर कुछ गलतफहमियां हुई है जिसके कारण वो मुझ पर आरोप लगा रही हैं।' उन्होंने आगे बताया कि कंगना उन्हें वे अपनी ट्रेनिंग की वीडियो भेजा करती थी जिसका वे हमेशा फीडबैक दिया करते थे।
विज्ञापन
5 of 7
kangana ranaut
ऋतिक ने अपनी बेगुनाही का सबूत देते हुए कहा जॉर्डन में फिल्म 'क्रिस 3' की 'रैप पार्टी' के दौरान कंगना ने उनसे पूछा कि फिल्म के बाद वो उनकी लाइफ में कहा तक रहेंगी। लेकिन ऋतिक ने कंगना को ये जवाब दिया कि 'वे बहुत थके हुए हैं और सुबह बात करेंगे।' ऋतिक ने आगे बताया कि 'कंगना आधी रात को उनके कमरे के पास आई और दरवाजा खटखटाया लेकिन ऋतिक ने अपने असिस्टेंट को बुलाकर कंगना को वापस भेजने को कहा।' इसके बाद सुबह कंगना की बहन रंगोली आई और कंगना की तरफ से माफी मांगी। उन्होंने आगे बताया कि 'जब तक फिल्म 'क्रिस 3' की शूटिंग खत्म नहीं हो गई उन्होंने कंगना से कोई बात नहीं की।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।