{"_id":"5d2736098ebc3e6d13239b35","slug":"hrithik-roshan-to-shatrughan-sinha-these-bollywood-celebrities-spotted-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roving Camera: ऋतिक से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक,कैमरे में कैद हुए सितारे, दिखा ऐसा अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Roving Camera: ऋतिक से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक,कैमरे में कैद हुए सितारे, दिखा ऐसा अंदाज
Thu, 11 Jul 2019 06:46 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 11 Jul 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपर 30 के सुपरस्टार ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 की घोषणा के बाद से ही चर्चा में बने रहे हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपनी अगली फिल्म का चयन भी कर लिया है। इनकी अगली फिल्म अब अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता है। इस फिल्म में ऋतिक पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ काम कर सकते हैं।
Yuvraj Singh
- फोटो : amar ujala mumbai
क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके जाने-माने प्लेयर युवराज सिंह भी इन दिनों अपनी एक्टिंग स्किल्स निखार रहे हैं। हाल ही में यूवराज होटस्टार की द ऑफिस सीरीज में भी नज़र आ चुके हैं। इसी कारण युवराज इन दिनों मायानगरी में ही हैं। इसी के चलते इनको अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ इस रेस्ट्रॉन्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है।
Vivek Oberoi
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म पी एम मोदी के बाद कुछ दिन पहले ही चर्चा में आए विवेक ऑबेरॉय को भी मायानगरी में बाहर स्पॉट किया गया है। कैमरा देख विवेक बिलकुल प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही हंसते हुए हाथ हिलाने लगे। इस फिल्म के अलावा विवेक हाल ही में आई एक कन्नड़ फिल्म में भी मुख्य किरदार निभाते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra
- फोटो : amar ujala mumbai
कई फिल्मों को अपने बस्ते में लिए हुए परिणीति चोपड़ा इस वक्त खूब मेहनत कर रही हैं। वैसे तो इनके पास अभी कई फिल्में लाइन में हैं। लेकिन इन दिनों परिणीति फिल्म 'साइना' जोकी साइना नेहवाल की बायोपिक है, उसके लिए तैयारियां कर रही है। इसी के बाद परिणीति जल्द ही अमेरिकी फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिन्दी रीमेक की तैयारियां शुरू करेंगी।
विज्ञापन
Ananya Pandey
- फोटो : amar ujala mumbai
इन जाने मानें कलाकारों के अलावा नई नई स्टार बनी अनन्या पांडे भी मायानगरी में बाहर नजर आईं। इस तस्वीर में अनन्या बेहद ही प्यारी लग रही हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 के बाद अनन्या अब पति पत्नी और वो पर काम कर रही हैं। अनन्या के साथ इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगाी।