फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना से झगड़े का ऋतिक को हुआ फायदा, फिल्मों से भरी झोली, सुजैन से भी बढ़ रही नजदीकियां

Sun, 15 Oct 2017 08:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Sun, 15 Oct 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan was seen with his ex wife sussane khan amids kangana row
Hrithik And Sussane

बॉलीवुड के सुपर हीरो ऋतिक रोशन के लिए अब मुश्किलें कम होती नजर आ रही हैं। दरअसल, कंगना से चल रहे रिलेशनशिप विवाद से उनकी प्रोफेशनल और निजी लाइफ पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इसलिए उन्हें फिल्में मिलने का सिलसिला जारी है और सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि उनकी पत्नी सुजैन खान उनके साथ दिखाई दीं। चलिए आपको बताते हैं कि कहां मिले दोनों डेट पर....

Hrithik Roshan was seen with his ex wife sussane khan amids kangana row
Hrithik Roshan

कंगना के लाख आरोप लगाने के बाद भी ऋतिक के बॉलीवुड करियर पर कोई असर नहीं है और एक बार फिर उनकी वाइफ उनके साथ नजर आईं। बता दें कि ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन के साथ उनके इंटीरियर शोरूम में भी देखे गए। इससे पहले वे दोनों बच्चों के साथ फैमिली ट्रिप पर भी गए। यही नहीं सुजैन कंगना के आरोपों पर भी ऋतिक के बचाव में उतरी थीं।

Hrithik Roshan was seen with his ex wife sussane khan amids kangana row
रितिक और कंगना

वहीं प्रोफेश्नल लाइफ की बात करें तो ऋतिक की झोली में 'कृष-4' के अलावा एक और बड़ी फिल्म आ गई हैं। उन्हें यशराज बैनर तले बनने वाली एक फिल्म के लिए साइन किया गया है जिसमें टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan was seen with his ex wife sussane khan amids kangana row
रितिक रोशन और कंगना

गौरतलब है कि इससे पहले कंगना के आरोपों पुर चुप्पी तोड़ते हुए ऋतिक ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के दौरान कंगना आधी रात को उनके कमरे का दरवाजा खटखटा रही थीं। इसके लिए अगली सुबह कंगना की बहन रंगोली ने माफी भी मांगी थी। ऋतिक के इस खुलासे के बाद से दोनों के बीच चल रहे विवाद ने रुख ही बदल लिया था। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan was seen with his ex wife sussane khan amids kangana row
रितिक रोशन, बॉलीवुड - फोटो : self

ऋतिक की अंतिम फिल्म 'काबिल' थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। ऋतिक अपने 17 साल के करियर में 15 फिल्में कर चुके हैं जिनमें से 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed