फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संकट में मुंबई से आई अच्छी खबर, बच्चों का ख्याल रखने घर लौटीं ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन

Wed, 25 Mar 2020 04:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Mar 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan Get Back To Home For Taking Care Their Kids During Coronavirus
सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक तरफ जहां कोरोना को लेकर सभी परेशान हैं। पूरा देश लॉकडाउन है इसी बीच बॉलीवुड से एक खुशखबरी आई है। कोरोना संकट में हिंदी सिनेमा से एक बेहतरीन और दिल को खुश कर देने वाली मिसाल सामने आई है। अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए ऋतिक रोशन की पत्नी उनके घर फिर से लौट आई हैं। दोनों अब अपने बच्चों के साथ रहेंगे और वे कहानियां बनाएंगे जो उनके बच्चे आने वाली पीढ़ी को सुनाएंगे।

Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan Get Back To Home For Taking Care Their Kids During Coronavirus
Hrithik And Sussane

ऋतिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि सुजैन अपने बच्चों के लिए अस्थायी रूप से ही सही पर अपने घर लौट आई हैं ताकि वे इस अनिश्चित समय में अपने माता-पिता से दूर न हों।

Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan Get Back To Home For Taking Care Their Kids During Coronavirus
Hrithik And Sussane

घातक कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को अप्रैल के मध्य तक लागू किया गया है। जहां दुनिया एक साथ इस स्थिति से लड़ रही है, वहीं ऋतिक रोशन और सुजैन ने उन माता-पिता के लिए एक बहुत ही प्रेरक मिसाल कायम की है जो अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं। ऋतिक और सुजैन दोनों एक कुशल और दिलेर माता-पिता के रूप में अपने बच्चों का ध्यान रख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

. It is unimaginable for me, as a parent, to think of having to be separated from my children at a time when the country is practicing lockdowns. . It is heartwarming to see the world come together as one in this time of deep uncertainty and possibility of months of social distancing and potential lockdowns for several weeks perhaps . . While the world talks about humanity coming together, I think it represents more than just an idea especially for parents sharing custody of their kids. How to keep their kids close to them without infringing on the right of the other who also has an equal right to be with his/her children. . This is a picture of dear Sussanne (my ex wife) , who has graciously volunteered to temporarily move out of her home so that our children are not disconnected indefinitely from either one of us. . Thank you Sussanne for being so supportive and understanding in our journey of co-parenting. . Our children will tell the story we create for them. . I hope and pray that in order to safeguard the health of ourselves and our loved ones, we all find our way to express love, empathy, courage, strength with an open heart ❤️. . #beopen #bekind #bebrave #responsibility #coexist #empathy #strength #courage #oneworld #humanity #wecanfighththis #loveoverfear

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan Get Back To Home For Taking Care Their Kids During Coronavirus
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ऋतिक ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा, 'ऐसे समय में अपने छोटे बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना एक माता-पिता के रूप में अकल्पनीय है, जब देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है। दुनिया मानवता के बारे में एक साथ आने की बात कर रही है, मुझे लगता है कि यह उन माता-पिता के लिए एक आईडिया से बहुत अधिक है जो विशेष रूप से अपने बच्चों की कस्टडी साझा करते हैं। हमें यह वक्त सिखा सकता है कि अपने बच्चों पर दूसरे के अधिकार का उल्लंघन किए कैसे साथ साथ रहा जा सकता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed