एस. एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर का मोशन पोस्टर और टाइटल लोगो सामने आ चुका है। बाहुबली के बाद यह राजामौली की पहली फिल्म है, इस वजह से प्रत्येक अपडेट के साथ दर्शकों की रुचि नजर आ रही है।
RRR Motion Poster: राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का मोशन पोस्टर रिलीज, आग और पानी ने मिलकर मचाया कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोशन पोस्टर में आग और पानी के बीच लड़ाई होती है जिसमें फिल्म का नाम आरआरआर उभरकर सामने आता है। वहीं यह भारतीय ध्वज के अशोक चक्र के लोगो के साथ खत्म होता है। इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, 'जब विपरीत शक्तियां आग और पानी एक साथ आती हैं तो आपको एक तीव्र उर्जा मिलेगी।'
वहीं राजामौली ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'पानी आग बुझा देती है, आग पानी को भाप बना देती है। यह दोनों शक्तियां अपार ऊर्जा के साथ एक साथ आती है।'
Water douses fire!
Fire evaporates water!
And the two forces come together with immense energy... to present the title logo of #RRR!!! #RRRMotionPoster - https://t.co/2Lm1db3VrL @tarak9999 #RamCharan @ajaydevgn @aliaa08 @OliviaMorris891 #RRRMovie
गौरतलब है कि यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। वहीं रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है जो दुनिया भर में दस भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राजामौली की यह 13वीं फिल्म है। पिछले दफा वह साल 2017 में फिल्म बाहुबली 2 लेकर आए थे। फिल्म ने देश से लेकर दुनिया भर में काफी अच्छी कमाई की थी। यह फिल्म भारतीय सिनेमा जगत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में एक बन गई। कई सालों के अंतराल के बाद अब राजामौली अपना वही करिश्मा दोहराने के लिए तैयार हैं। आरआरआर साल 2021 में रिलीज हो सकती है।
फिल्म मजदूरों के राहत कोष में नहीं पहुंचा पैसा, सिर्फ बातें बना रहे तस्वीरें खिंचाने वाले निर्माता