फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को ऑफर हुआ था ‘हम साथ साथ हैं’ में ये किरदार, जानें किस वजह से ठुकराया

Fri, 06 Nov 2020 02:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 06 Nov 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Hum saath saath hain madhuri dixit and raveena tandon rejected film here know
माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, हम साथ साथ हैं - फोटो : instagram/madhuri dixit fC, raveenatandonn, film

सूरज बड़जात्या पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म है ‘हम साथ साथ हैं’ जिसे अक्सर टीवी पर दिखाया जाता है। यह टीवी पर प्रसारित सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से जुड़ी एक बात जो शायद ही आप जानते हों कि निर्देशक की पहली पसंद पहले माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन थीं।

Hum saath saath hain madhuri dixit and raveena tandon rejected film here know
हम साथ-साथ हैं - फोटो : फिल्म

'हम साथ साथ हैं' को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं। बीते पांच नवंबर को इस फिल्म ने 21 साल पूरे कर लिए हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, सैफ अली खान और मोहनीश बहल हैं। फिल्म जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी उस वक्त भी इसे पसंद किया गया था।

Hum saath saath hain madhuri dixit and raveena tandon rejected film here know
हम साथ-साथ हैं - फोटो : फिल्म

सूरज बड़जात्या पहले फिल्म में माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को लेना चाहते थे। उनकी ओर से इन दोनों अभिनेत्रियों को अप्रोच भी किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। अब आप सोच रहे होंगे कि माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन को फिल्म में कौन सा रोल दिया गया था जिसे उन्होंने मना कर दिया तो चलिए हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hum saath saath hain madhuri dixit and raveena tandon rejected film here know
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhurians

रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को सबसे बड़ी भाभी के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। माना गया कि माधुरी दीक्षित उस वक्त सलमान खान और सैफ अली खान की भाभी के रूप में पर्दे पर नहीं दिखना चाहती थीं। सलमान खान के साथ माधुरी की जोड़ी हिट रही है। वहीं सैफ के साथ भी वे फिल्म कर चुकी थीं। बाद में यह रोल तब्बू को मिला।

विज्ञापन
Hum saath saath hain madhuri dixit and raveena tandon rejected film here know
रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मेकर्स रवीना टंडन को सलमान खान के अपोजिट लेना चाहते थे लेकिन रवीना मल्टी स्टारर फिल्म नहीं करना चाहती थीं। दूसरी बड़ी वजह यह भी थी कि उन दिनों रवीना और सलमान के रिश्ते भी ठीक नहीं थे। दोनों के बीच अनबन की खबरें थीं। रवीना के मना करने पर यह रोल सोनाली बेंद्रे ने किया। फिल्म में सलमान और सोनाली की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed