फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं 'मणिकर्णिका' की झलकारी बाई, इंटरव्यू में किए बड़े खुलासे

Tue, 15 Jan 2019 05:05 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
i want to work with salman khan says ankita lokhande
ankita lokhande looks in Manikarnika

'पवित्र रिश्ता' की अर्चना यानी अंकिता लोखंडे जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिसे लेकर वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं फिल्म को लेकर जब अमर उजाला ने अंकिता से बात की तो उन्होंने दिलचस्प खुलासे किए। अंकिता ने कहा, ‘ मणिकर्णिका मेरी डेब्यू फिल्म है, मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूं।


 

i want to work with salman khan says ankita lokhande
Ankita Lokhande

यह मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे झलकारी बाई का किरदार करने को मिला। अंकिता ने आगे कहा कि, कंगना के साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव है। वह इस फिल्म से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। कंगना हर काम बहुत अनुशासन से करती हैं। हम दोनों में काफी कुछ एक जैसा है यही वजह है कि हम दोनों को एक-दूसरे के साथ काम करना पसंद आया।

i want to work with salman khan says ankita lokhande
ankita lokhande

अंकिता आगे कहती हैं, जब मेरे परिवार को पता चला कि, मैं अब फिल्म में काम करने जा रही हूं तो वह बहुत खुश हुए। जब छोटे शहर की कोई लड़की कुछ बड़ा पाती है तो हर किसी को अच्छा लगता है। मेरा परिवार मेरी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
i want to work with salman khan says ankita lokhande
ankita lokhande

 

अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर अंकिता कहती हैं, मैं सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं आने वाले समय में उनके साथ काम करना चाहती हूं। मुझे उनकी एक्टिंग से लेकर उनका स्टाइल सब बहुत पसंद हैं। अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी।
 

विज्ञापन
i want to work with salman khan says ankita lokhande
ankita lokhande

वहीं अंकिता झलकारी बाई की भूमिका में दिखेंगी। झलकारी बाई रानी लक्ष्मीबाई की सेना की एक दमदार योद्धा रही हैं। बाद में वो रानी की दोस्त और सलाहकार भी बन जाती हैं। झलकारी बाई की बहादुरी के कई किस्से हैं और रानी लक्ष्मीबाई की तरह ही उनकी भी मूर्तियां बनीं। जो फिल्म में दिखाया जाएगा। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed