हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को इसका हर्जाना भुगतना पड़ा था। इसके लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया में चली एकदिवसिय सीरीज से बाहर होना पड़ा और विवादित बयान के लिए बिना शर्त माफी भी मांगनी पड़ी। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रही है जिसमें वह भी विवादित टिप्पणी करने के चलते माफी मांगते नजर आ रहे हैं...
रणवीर सिंह की माफीनामा वीडियो शेयर कर फैन्स कर रहे बचाव, हार्दिक-राहुल की तरह हुए थे खूब ट्रोल
दरअसल, फैन्स ने रणवीर सिंह की एक वीडियो शेयर की है। यह वीडियो करण जौहर के शो में बैठे रणवीर सिंह की हैं जिसमें वह भी लड़कियों के बारे में अपशब्द बोलने पर माफी मांगते नजर आए। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह भी की एक वीडियो और वारयल हो रही थी जिसमें वह लड़कियों पर गलत टिप्पणी करते दिख रहे थे। यह वीडियो ऐसे समय में वायरल की गई थी जब हार्दिक और राहुल की ऐसी गलती कर चुके थे।
[Video] Ranveer Singh over the years talking about his first KWK experience and why he regrets some things he’s said!
You grow you learn... he has regretted his words several times we think people should let it gopic.twitter.com/4qIOTn8oks
लेकिन रणवीर सिंह के फैन्स ने उन्हें बचाने के लिए विवादित बयान पर माफी वाली वीडियो सोशल मीडिया पर फैला दी। बता दें कि रणवीर सिंह को लड़कियों पर आपत्तिजनक शब्द बोलने पर लोगों और सोशल मीडिया पर बड़ा शिकार होना पड़ा था। रणवीर ने यह माफी करण जौहर के शो में मांगी थी। कॉफी विद करण में ये उनका पहला एंपीरियंस था।
Wish people would stop delivering snap judgments on social media ! Trial by Twitter provoked by malicious trolls should stop https://t.co/eIxLNnd80N
वहीं, रणवीर की माफीनामा वीडियो शेयर कर उनके फैन्स ने अपील की है कि कुछ भी कहने और लिखने से पहले ये वीडियो जरूर देख लें। इतने में एक यूजर ने शेयर किया कि रणवीर ने अनुष्का शर्मा और करीना कपूर पर किए गए कमेंट्स को लेकर कोई माफी नहीं मांगी है। बता दें कि रणवीर ने करीना को घमंडी कहा था और यह भी कहा था कि वह फिल्म कमीने में शाहिद से अच्छा रोल कर सकते थे।
Still there is no apology at all for what he said to Anushka and Kareena. He said arrogant and that was for the comment he made on shahid , that he can do Kameene better. #Shameonranveer , we won’t let him go,this is getting more and more noticed @timesofindia @utsavrk @republic Ranveer is a gem. We know it, the world knows it. Haters will hate. Everyone says things they regret, and we apologize and never repeat the same again. ❤️🙌🏽
