{"_id":"5c3dabfebdec22736a7681ac","slug":"neil-nitin-mukesh-break-up-with-ex-girlfriend-priyanka-bhatia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स-गर्लफ्रेंड के डिजाइन किए कपड़े पहनते थे नील नितिन, इस हिट एक्ट्रेस की वजह से हुआ था ब्रेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्स-गर्लफ्रेंड के डिजाइन किए कपड़े पहनते थे नील नितिन, इस हिट एक्ट्रेस की वजह से हुआ था ब्रेकअप
फिल्म अभिनेता नील नितिन मुकेश का आज 37वां जन्मदिन है। उनका जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। वह पार्श्व गायक मुकेश के पोते और नितिन मुकेश के बेटे हैं। नितिन का फिल्मी करियर ज्यादा खास नहीं रहा है। नितिन शादीशुदा हैं और उन्होंने रुकमनी माथुर से साल 2017 में शादी रचाई थी। गौरतलब है कि नितिन का प्रियंका भाटिया के साथ अफेयर रहा था लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई....आइए जानते हैं आखिर क्या रही उनकी रिलेशनशिप टूटने की वजह..
2 of 5
neil
शुरुआती दौर में नितिन ने प्रियंका को लेकर अफेयर की बातें छिपाकर ही रखी थी। वह मीडिया में अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर नहीं बोला करते थे। इसके बाद साल 2009 में फिल्म 'जेल' आई जिसकी प्रमोशन के दौरान ये बात पूरी तरह से सामने आ गई कि नितिन और प्रियंका भाटी रिलेशनशिप में हैं। उस दौरान नील ने कहा था 'प्रियंका मेरे परिवार का अभिन्न हिस्सा है और हम दोनों एक-दूजे को लेकर काफी सहज हैं।'
3 of 5
neil
उन्होंने आगे बताया था कि 'मेरे और प्रियंका के माता-पिता केवल एक-दूसरे को जानते ही नहीं हैं बल्कि घर भी आना-जाना लगा रहता है, लेकिन एक प्रेमी जोड़े से ज्यादा प्रियंका और मुझमें एक दोस्ती का रिश्ता है।' नील ने आगे बताया था कि 'हम एक दूजे से कुछ भी नहीं छिपाते हैं, हम खुलेतौर पर एक-दूजे से मिलते हैं और हम दोनों को खुद पर गर्व भी है।' लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि दो साल बाद ही नील और प्रियंका को प्यार इतनी आसानी से मिट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neil
पहले आपको बता दें कि प्रियंका एक फैशन डिजाइनर हैं और नील की फिल्मों के लिए वह उनके कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किया करती थीं , लेकिन बताया जाता है कि जब नील बॉलीवुड में फेमस होने लगे तो उन्होंने प्रियंका को धीरे-धीरे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते दोनों में कब दरार पड़ गई किसी को पता ही नहीं चला। लेकिन इसकी वजह बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण को माना जाता है। बता दें कि साल 2010 में फिल्म परिंदे आई थी जिसके बाद नील और दीपिका को लेकर अफेयर की चर्चा चलने लगी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Neil Nitin Mukesh
आखिर में बात करें नील के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म साहो में नजर आने वाले हैं। फिल्म में बाहुबली फेम एक्टर प्रभास मुख्य भूमिका हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में मुकेश एक खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का बजट 300 करोड़ है और इस साल 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर रिलीज होनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।